Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    NEET UG Topper 2023 AIR 8: कड़ी मेहनत से ओडिशा के स्वयं शक्ति त्रिपाठी ने हासिल की नीट में 8वीं रैंक

    By Amit YadavEdited By: Amit Yadav
    Updated: Wed, 14 Jun 2023 12:56 PM (IST)

    NEET UG Result 2023 नीट यूजी रिजल्ट 2023 घोषित होने के साथ ही टॉपर्स की लिस्ट भी सामने आ गयी है। इस लिस्ट में ओडिशा के स्वयं शक्ति त्रिपाठी ने देशभर में 8वीं रैंक हासिल की है। उन्होंने नीट यूजी 2023 में 99.9 प्रतिशत अंक हासिल किये हैं।

    Hero Image
    NEET UG Topper 2023 AIR 8: स्वयं शक्ति त्रिपाठी ने ओडिशा राज्य में हासिल किया प्रथम स्थान।

    NEET UG Topper 2023: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से नेशनल एलिजबिलिटी कम एंट्रेस टेस्ट अंडर ग्रेजुएट यानी NEET UG 2023 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। रिजल्ट घोषित होने के साथ ही एनटीए की ओर से रैंक भी जारी कर दी गयी है। इस वर्ष नीट में तमिलनाडु के प्रबंजन जे (AIR 1) और बोरा वरुण चक्रवर्ती ने टॉप किया है। इनके अलावा ओडिशा के रहने वाले स्वयं शक्ति त्रिपाठी ने देशभर में 8वीं रैंक हासिल की है। स्वयं ने नीट यूजी 2023 में 720 अंकों में से 715 अंक कर सफलता का परचम लहराया है। उन्होंने नीट यूजी 2023 में 99.9 पर्सेंटाइल हासिल किया है। उन्होंने देश में 8वीं रैंक हासिल करने के साथ ही ओडिशा राज्य में पहला स्थान प्राप्त किया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें- NEET UG Topper 2023 AIR 1: वरुण चक्रवर्ती की सफलता बताती है छोटे शहरों की अहमियत, ऐसे मिले फुल मार्क्स

    NEET UG Topper 2023 AIR 16: कड़ी मेहनत के साथ 12 से 13 घंटे तक की तैयारी

    स्वयं ने नीट यूजी एग्जाम की तैयारी कक्षा 11वीं से ही शुरू कर दी थी। इसके लिए उन्होंने कोचिंग का सहारा भी लिया। उन्होंने बताया की वे 24 घंटे में परीक्षा की तैयारी के लिए 12 से 13 घंटे तक अध्ययन करते थे। उन्होंने कक्षा 12वीं में 98.6 प्रतिशत अंक हासिल किये थे।

    NEET UG Topper 2023: एनसीईआरटी बुक्स से किया अध्ययन

    नीट टॉपर स्वयं शक्ति त्रिपाठी ने बताया कि उन्होंने एग्जाम की तैयारी के लिए 11वीं से ही कोचिंग शुरू कर दी थी। इसके साथ उन्होंने बताया कि इस एग्जाम के लिए एनसीईआरटी की बुक्स बेहद उपयोगी हैं और उन्होंने इसी से अपनी तैयारी की। एनसीईआरटी बुक्स के अलावा स्वयं ने नीट पर फोकस्ड बुक्स और अन्य मटेरियल/नोट्स/बुक्स का उपयोग भी अपनी तैयारी के लिए किया।

    NEET UG Topper 2023: 11.45 लाख उम्मीदवारों ने किया क्वालीफाई

    आपको बता दें इस वर्ष नीट यूजी में 20,87,462 उम्मीदवारों ने भाग लिया था जिसमें से 11.45 लाख उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में क्वालीफाई किया है। इस परीक्षा में सबसे ज्यादा छात्र उत्तर प्रदेश से क्वालीफाई हुए हैं। यूपी के बाद महाराष्ट्र और राजस्थान क्रमशः दूसरे एवं तीसरे स्थान पर रहे हैं। ओडिशा से 55,866 स्टूडेंट्स ने नीट यूजी में भाग लिया था जिसमें से 28,330 छात्र-छात्राओं ने इसमें सफलता प्राप्त की है। नीट यूजी परीक्षा देश एवं विदेश के परीक्षा सेंटर्स पर कुल 13 भाषाओं में 7 मई को आयोजित की गयी थी।

    यह भी पढ़ें- NEET UG Topper 2023: नोएडा के शुभम बंसल ने उत्तर प्रदेश में किया टॉप, 11वीं से ही शुरू कर दी थी तैयारी