Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    MPPSC SET Admit Card 2023: आज से करें एमपी राज्य पात्रता परीक्षा के लिए Admit Card डाउनलोड, टेस्ट 26 अगस्त को

    By Rishi SonwalEdited By: Rishi Sonwal
    Updated: Fri, 18 Aug 2023 01:38 PM (IST)

    MPPSC SET Admit Card 2023 मध्य प्रदेश राज्य पात्रता परीक्षा 2023 का आयोजन 26 अगस्त को एमपी लोक सेवा आयोग द्वारा किया जाना है। इस परीक्षा सम्मिलित होने के लिए उम्मीदवार अपना प्रवेश पत्र आज यानी शुक्रवार 18 अगस्त से परीक्षा तिथि तक डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर विजिट करना होगा और विवरणों (अप्लीकेशन/रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड) के माध्यम से लॉग-इन करना होगा।

    Hero Image
    MPPSC SET Admit Card 2023: परीक्षा दोपहर 12 बजे से 3.05 बजे तक की एकल पाली में आयोजित की जाएगी।

    MPPSC SET 2023: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा एमपी राज्य पात्रता परीक्षा 2023 में सम्मिलित होने के लिए आवेदन किए उम्मीदवारों के प्रवेश पत्र आज यानी शुक्रवार, 18 अगस्त को जारी किए जाएंगे। आयोग द्वारा एमपी सेट एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड लिंक को आधिकारिक वेबसाइट, mppsc.mp.gov.in पर एक्टिव किया जाएगा। इस लिंक के माध्यम से उम्मीदवार अपने विवरणों (अप्लीकेशन/रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड) के माध्यम से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। एडमिट कार्ड का प्रिंट लेने के बाद इसकी सॉफ्ट कॉपी उम्मीदवारों को सेव कर लेनी चाहिए। उम्मीदवार अपना प्रवेश पत्र परीक्षा तिथि तक डाउनलोड कर सकेंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    MPPSC SET एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड लिंक (जल्द एक्टिव होगा)

    उम्मीदवारों को अपना एमपीएससी सेट एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड करने के बाद इस पर दिए गए अपने व्यक्तिगत विवरणों (नाम, पिता का नाम, जन्म-तिथि, आदि) की जांच कर लेनी चाहिए और इसमें किसी भी प्रकार की त्रुटि की स्थिति में आयोग से तुरंत संपर्क करना चाहिए। दूसरी तरफ, उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि उन्हें परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए डाउनलोड किए गए प्रवेश पत्र के प्रिंट-आऊट के साथ-साथ अपनी एक वैलिड फोटो आइडी भी साथ ले जानी होगी।

    यह भी पढ़ें - MPPSC SET 2023: 18 अगस्त से करें मध्य प्रदेश राज्य पात्रता परीक्षा के लिए Admit Card डाउनलोड, टेस्ट सिटी घोषित

    MPPSC SET Admit Card 2023: एमपी राज्य पात्रता परीक्षा 26 अगस्त को

    इससे पहले एमपीपीएससी ने राज्य पात्रता परीक्षा के आयोजन की तारीख का एलान 14 और 15 अगस्त को नोटिस जारी करते हुए किया था। इन नोटिस के अनुसार परीक्षा का आयोजन 27 अगस्त 2023 को किया जाएगा, जो कि दोपहर 12 बजे से 3.05 बजे तक की एकल पाली में आयोजित की जानी है। आयोग ने अपने नोटिस में सेट 2023 के विभिन्न विषयों के लिए निर्धारित परीक्षा शहर की जानकारी भी अपने नोटिस की थी। साथ ही, प्रवेश पत्र को शुक्रवार, 18 अगस्त से डाउनलोड के लिए उपलब्ध करा दिए जाने का भी एलान एमपीपीएससी ने किया था।

    MPPSC SET 2023 विषयवार परीक्षा शहर के लिए लिंक

    comedy show banner
    comedy show banner