Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    MPPSC SET 2023: 18 अगस्त से करें मध्य प्रदेश राज्य पात्रता परीक्षा के लिए Admit Card डाउनलोड, टेस्ट सिटी घोषित

    By Rishi SonwalEdited By: Rishi Sonwal
    Updated: Wed, 16 Aug 2023 12:45 PM (IST)

    MPPSC SET 2023 मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा 27 अगस्त को आयोजित की जाने वाली राज्य पात्रता परीक्षा 2023 के लिए एडमिट कार्ड 18 अगस्त से डाउनलोड किए जा सकेंगे। सामान्य प्रश्नपत्र शिक्षण और शोध अभिवृत्ति (प्रथम प्रश्नपत्र) के साथ-साथ केमिकल साइंसेस कॉमर्स अर्थशास्त्र अंग्रेजी हिंदी जीव विज्ञान भौतिक विज्ञान राजनीति विज्ञान और समाजशास्त्र विषयों का आयोजन 12 शहरों में किया जाएगा।

    Hero Image
    MPPSC SET 2023: एडमिट कार्ड डाउनलोड आधिकारिक वेबसाइट, mppsc.mp.gov.in से कर पाएंगे।

    MPPSC SET 2023: मध्य प्रदेश एसईटी 2023 के लिए आवेदन किए उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट। मध्य प्रदेश में स्थित राज्य विश्वविद्यालयों और सम्बद्ध महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती और जूनियर रिसर्च फेलोशिप के लिए पात्रता निर्धारित करने हेतु मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित की जाने वाली राज्य पात्रता परीक्षा 2023 में सम्मिलित होने के लिए एडमिट कार्ड 18 अगस्त से डाउनलोड किए जा सकेंगे। इस सम्बन्ध में अधिसूचना आयोग ने 15 अगस्त को जारी की। बता दें कि एमपी पीएससी द्वारा एसईटी/सेट 2023 परीक्षा का आयोजन 27 अगस्त को किया जाना है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें - MPPSC SET Admit Card 2023: आज से करें एमपी राज्य पात्रता परीक्षा के लिए Admit Card डाउनलोड, टेस्ट 26 अगस्त को

    MPPSC SET 2023: मध्य प्रदेश राज्य पात्रता परीक्षा के लिए Exam City घोषित

    इससे पहले, एमपीपीएससी ने एमपी सेट 2023 के आयोजन के लिए निर्धारित शहरों की घोषणा कर दी है। आयोग ने सामान्य प्रश्नपत्र शिक्षण और शोध अभिवृत्ति (प्रथम प्रश्नपत्र) और विभिन्न ऐच्छिक विषयों (द्वितीय) के लिए बनाए गए विषयवार परीक्षा शहरों की लिस्ट सोमवार, 14 अगस्त को जारी की। इस सूची के अनुसार पहले पेपर के साथ-साथ केमिकल साइंसेस, कॉमर्स, अर्थशास्त्र, अंग्रेजी, हिंदी, जीव विज्ञान, भौतिक विज्ञान, राजनीति विज्ञान और समाजशास्त्र विषयों का आयोजन 12 शहरों में किया जाएगा। इन शहरों की जानकारी के साथ-साथ अन्य विषयों के लिए निर्धारित शहर की सूची नीचे दिए डायरेक्ट लिंक से देखें।

    MPPSC SET 2023 विषयवार परीक्षा शहर के लिए लिंक

    MPPSC SET 2023: 3 घंटों की एक ही पाली में होगी परीक्षा

    एमपीपीएससी द्वारा निर्धारित परीक्षा योजना और कार्यक्रम के अनुसार एमपी सेट 2023 का आयोजन 27 अगस्त को दोपहर 12 बजे से 3.05 बजे तक की एकल पाली में किया जाएगा। इसी दौरान दोनों ही पेपर बिना किसी ब्रेक के आयोजित होंगे। सामान्य प्रश्नपत्र शिक्षण और शोध अभिवृत्ति (पहले पेपर) में 50 प्रश्न होंगे, इसके लिए 1 घंटा निर्धारित है। इसके बाद दूसरा पेपर (ऐच्छिक विषय) दोपहर 1 बजे से होगा और इसमें 100 प्रश्न उम्मीदवारों द्वारा चुने गए विषय से पूछे जाएंगे।

    comedy show banner
    comedy show banner