Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    MPSOS Result 2023: इंतजार समाप्त, घोषित हुए मध्य प्रदेश Ruk Jana Nahi 12वीं के नतीजे, ये रहा लिंक

    By Rishi SonwalEdited By: Rishi Sonwal
    Updated: Thu, 27 Jul 2023 07:57 AM (IST)

    MP Ruk Jana Nahi Result 2023 एमपी राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड (MPSOS) द्वारा ‘रूक जाना नहीं’ योजना के अंतर्गत 12वीं कक्षाओं की परीक्षाओं के परिणाम मंगलवार 25 जुलाई 2023 को घोषित कर दिए गए। स्टूडेंट्स अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर एक्टिव लिंक से ऑनलाइन देख सकते हैं। परीक्षाओं का आयोजन 15 से 30 जून 2023 तक किया गया था।

    Hero Image
    MP Ruk Jana Nahi Result 2023: देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट, mpsos.nic.in पर विजिट करें।

    MP Ruk Jana Nahi Result 2023: मध्य प्रदेश MPSOS की ‘रूक जाना नहीं’ रिजल्ट का इंतजार कर रहे हजारों छात्र-छात्राओं के लिए बड़ी खबर। मध्य प्रदेश राज्य सरकार की ‘रूक जाना नहीं’ योजना के अंतर्गत एमपी राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड (MPSOS) द्वारा 12वीं कक्षाओं की परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए हैं। एमपीएसओएस द्वारा नतीजों की घोषणा मंगलवार, 25 जुलाई 2023 को की गई। इसके साथ ही बोर्ड ने MP रूक जाना नहीं 12वीं रिजल्ट 2023 लिंक को आधिकारिक वेबसाइट, mpsos.nic.in पर एक्टिव कर दिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ये रहा रिजल्ट लिंक

    MPSOS Result 2023: कहां और कैसे देखें एमपी रूक जाना नहीं 12वीं रिजल्ट?

    स्टूडेंट्स को  एमपीएसओएस 12वीं रिजल्ट 2023 को चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट, mpsos.nic.in पर विजिट कर दिए जाने के बाद होम पेज पर ही दिए गए ‘रूक जाना नहीं योजना’ सेक्शन में एक्टिव रिजल्ट/माइग्रेशन लिंक पर क्लिक करना होगा। फिर नये पेज पर स्टूडेंट्स को अपनी सम्बन्धित परीक्षा के लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद नये पेज पर छात्र-छात्राओं को रोल नंबर भरकर सबमिट करना होगा। इसके बाद स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट स्क्रीन पर देख सकेंगे। स्टूडेंट्स को अपनी ऑनलाइन मार्कशीट का प्रिंट लेने के बाद इसकी सॉफ्ट कॉपी भी सेव कर लेनी चाहिए।

    यह भी पढ़ें - MPSOS 12th Result 2023: घोषित हुए मध्य प्रदेश रूक जाना नहीं 12वीं के नतीजे, ये है नतीजे देखने का आसान तरीका

    बता दें ऐसे में मध्य प्रदेश राज्य ओपन स्कूल (अब MP SOSSEB) ने रूक जाना नहीं योजना के अंतर्गत कक्षा 12 के छात्र-छात्राओं के लिए परीक्षाओं का आयोजन 15 से 30 जून किया था।

    यह भी पढ़ें - MPSOS Result 2023: घोषित होने वाले हैं मध्य प्रदेश Ruk Jana Nahi 10वीं और 12वीं के नतीजे, लिंक mpsos.nic.in पर