Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    MPSOS Result 2023: घोषित होने वाले हैं मध्य प्रदेश Ruk Jana Nahi 10वीं और 12वीं के नतीजे, लिंक mpsos.nic.in पर

    By Rishi SonwalEdited By: Rishi Sonwal
    Updated: Fri, 07 Jul 2023 11:20 AM (IST)

    MP Ruk Jana Nahi Result 2023 मध्य प्रदेश राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड (MPSOS) द्वारा ‘रूक जाना नहीं’ योजना के अंतर्गत कक्षा 10 और कक्षा 12 के छात्र-छात्राओं के लिए आयोजित परीक्षा के नतीजों की घोषणा जुलाई 2023 के प्रथम सप्ताह के दौरान किए जाने की संभावनाएं जताई जा रही हैं। दसवीं की परीक्षाएं 5 से 24 जून तक और 12वीं की 15 से 30 जून तक आयोजित हुई थीं।

    Hero Image
    MP Ruk Jana Nahi Result 2023: लिंक को आधिकारिक वेबसाइट, mpsos.nic.in पर एक्टिव किया जाएगा।

    MP Ruk Jana Nahi Result 2023: मध्य प्रदेश रूक जाना नहीं योजना के अंतर्गत 10वीं और 12वीं की जून परीक्षाओं में सम्मिलित स्टूडेंट्स के लिए महत्वपूर्ण अपडेट। मध्य प्रदेश राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड (MPSOS) द्वारा राज्य सरकार की ‘रूक जाना नहीं’ योजना के अंतर्गत कक्षा 10 और कक्षा 12 के छात्र-छात्राओं के लिए आयोजित परीक्षा के नतीजों की घोषणा जल्द ही की जानी है। बोर्ड द्वारा परीक्षाफल घोषित किए जाने की तारीख का औपचारिक तौर पर एलान नहीं किया गया है, लेकिन विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार परिणाम जुलाई 2023 के प्रथम सप्ताह के दौरान घोषित किए जाने हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    MPSOS Result 2023: Ruk Jana Nahi 10वीं, 12वीं रिजल्ट लिंक mpsos.nic.in पर

    ऐसे में मध्य प्रदेश राज्य ओपन स्कूल (अब MP SOSSEB) द्वारा जून 2023 के दौरान रूक जाना नहीं योजना के अंतर्गत कक्षा 10 और कक्षा 12 में पंजीकृत छात्र-छात्राओं के लिए क्रमश: 15 से 24 जून और 15 से 30 जून तक आयोजित परीक्षाओं में सम्मिलित परीक्षार्थी अपना परिणाम जल्द ही देख सकेंगे। बोर्ड द्वारा रूक जाना नहीं 10वीं रिजल्ट 2023 और रूक जाना नहीं 12वीं रिजल्ट 2023 को ऑनलाइन मोड में उपलब्ध कराया जाएगा। औपचारिक एलान के बाद MPSOS द्वारा परिणाम देखने के लिए लिंक को आधिकारिक वेबसाइट, mpsos.nic.in पर एक्टिव किया जाएगा।

    MPSOS Ruk Jana Nahi 10th, 12th Result 2023 Link

    स्टूडेंट्स को अपना परिणाम देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा और फिर होम पेज पर ही दिए गए रिजल्ट/माइग्रेशन के लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद नये पेज पर स्टूडेंट्स को रिजल्ट सेक्शन में एक्टिव किए जाने वाले अपने सम्बन्धित परीक्षाफल लिंक पर क्लिक करना होगा और फिर नये पेज पर अपने एग्जाम के सेलेक्ट करते हुए अपना रोल नंबर भरकर सबमिट करना होगा। इसके बाद परीक्षार्थी अपना परीक्षाफल स्क्रीन पर देख सकेंगे, जिसका प्रिंट लेने के बाद सॉफ्ट कॉपी भी स्टूडेंट्स को सेव कर लेनी चाहिए।