Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Maharashtra SSC,HSC results 2023: अगले महीने जारी हो सकते हैं महाराष्ट्र एचएससी के नतीजे, 10वीं पर ये है अपडेट

    By Nandini DubeyEdited By: Nandini Dubey
    Updated: Thu, 13 Apr 2023 10:42 AM (IST)

    Maharashtra SSCHSC results 2023 महाराष्ट्र बोर्ड की कक्षा 10 (SSC) और कक्षा 12 (HSC) फरवरी-मार्च के महीने में आयोजित की गई थीं। वहीं अब छात्र- छात्राएं बोर्ड परीक्षा परिणाम का इंतजार कर रहे हैं जो कि अगले महीने जारी हो सकते हैं।

    Hero Image
    Maharashtra SSC, HSC results 2023: महाराष्ट्र SSC और HSC परीक्षा परिणाम जल्द होंगे रिलीज

     एजुकेशन डेस्क। Maharashtra SSC, HSC results 2023: महाराष्ट्र SSC और HSC की परीक्षाओं में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं के लिए अहम सूचना है। एचएससी के नतीजे मई के अंत में जारी हो सकते हैं। वहीं, एसएससी रिजल्ट के लिए स्टूडेंट्स को जून का इंतजार करना होगा। यह संभावना मीडिया रिपोर्ट में जताई जा रही हे। फिलहाल, महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (MSBSHSE) द्वारा कोई आधिकारिक सूचना जारी नहीं की है। इसलिए स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि वे MSBSHSE की ऑफिशियल वेबसाइट mahahsscboard.in पर डेट से जुड़ी अपडेट के लिए विजिट करते रहें। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इन तारीखों में हुई थीं परीक्षाएं 

    महाराष्ट्र बोर्ड ने 2 से 25 मार्च, 2023 तक कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षाएं आयोजित की थीं। वहीं, 21 फरवरी से 21 मार्च, 2023 तक कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा आयोजित की थी। वहीं, अब छात्र- छात्राएं बोर्ड परीक्षा परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। पिछले साल, MSBSHSE ने 17 जून, 2022 को कक्षा 10 का परिणाम और 8 जून, 2022 को कक्षा 12 का परिणाम घोषित किया था।

    Maharashtra SSC, HSC results 2023: महाराष्ट्र 10वीं, 12वीं रिजल्ट चेक करने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स 

    सबसे पहले स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट यानी .mahahsscboard.in पर जाएं। अब होमपेज पर, 'महाराष्ट्र एसएससी रिजल्ट 2023' या 'महाराष्ट्र एचएससी रिजल्ट 2023' के लिंक पर क्लिक करें। (घोषित होने के बाद) अब स्क्रीन पर एक नया पेज दिखाई देगा। इसके बाद अब पूछे गए क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट विकल्प पर क्लिक करें। इसके बाद आपका परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा। अब इसे डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसका एक प्रिंटआउट लें।

    यह भी पढ़ें: IAS Success Story: पहले फेल और फिर बनीं IPS, ऐसी है नक्सल इलाके से ताल्लुक रखने वाली आईएएस नम्रता जैन की कहानी

    यह भी पढ़ें:  NEET UG 2023: आज है नीट यूजी परीक्षा के लिए आवेदन का आखिरी मौका, जल्द करें अप्लाई, 7 मई को होगी परीक्षा

    comedy show banner
    comedy show banner