Maharashtra SET 2023 Results: घोषित हुए महाराष्ट्र स्टेट एलिजिबिलिटी टेस्ट के नतीजे, 26 मार्च को हुआ था एग्जाम
Maharashtra SET 2023 Results OUT महाराष्ट्र SET 2023 परीक्षा का आयोजन 26 मार्च 2023 को किया गया था। वहीं अब नतीजों का एलान किया गया है। रिजल्ट के साथ ...और पढ़ें

एजुकेशन डेस्क। Maharashtra SET 2023 Results OUT: महाराष्ट्र स्टेट एलिजिबिलिटी टेस्ट परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए गए हैं। सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय (Savitribai Phule Pune University, SPPU) ने 38वीं महाराष्ट्र राज्य पात्रता परीक्षा का परिणाम आधिकारिक वेबसाइट setexam.unipune.ac.in पर जारी किया है। MH SET में उपस्थित होने वाले कैंडिडेट्स पर जाकर नतीजों की जांच कर सकते हैं। उम्मीदवार चाहें तो नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके भी परिणाम की जांच कर सकते हैं।
इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके चेक करें नतीजे
आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर करें क्लिक
Maharashtra SET 2023 Results: 26 मार्च को हुई थी परीक्षा
महाराष्ट्र SET 2023 परीक्षा का आयोजन 26 मार्च, 2023 को किया गया था। वहीं, अब नतीजों का एलान किया गया है। रिजल्ट के साथ-साथ यूनिवर्सिटी ने MH SET 2023 की अंतिम उत्तर कुंजी भी जारी की गई है। उम्मीदवारों की सहूलियत के लिए नीचे कुछ आसान स्टेप्स भी दिए गए हैं, जिनकी मदद से अभ्यर्थी अपने नतीजों की जांच कर सकते हैं।
MH SET 2023 Results: महाराष्ट्र स्टेट एलिजिबिलिटी टेस्ट रिजल्ट चेक करने के लिए फाॅलो करें ये स्टेप्स
सबसे पहले स्टूडेंट्स को आधिकारिक वेबसाइट setexam.unipune.ac.in पर जाना होगा। इसके बाद, होमपेज पर, उस लिंक पर क्लिक करें जिसमें लिखा है, ''26 मार्च 2023 को आयोजित एम-सेट का परिणाम। अब अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें। इसके बाद, आपका MH SET 2023 परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा। अब उसे डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट ले लें।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।