LIVE MPBSE MP Board 10th, 12th Result 2023: एमपी बोर्ड दसवीं, बारहवीं रिजल्ट और टाॅपर लिस्ट से जुड़ी बड़ी खबर, जानें कब होगी घोषणा
MP Board 10th 12th Result 2023 Live News Updates: mpbse.nic.in पर घोषित होगा 10वीं, 12वीं का परिणाम। बढ़ सकता है मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट का इंतजार, पढ़ें अपडेट। मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेंकेडरी एजुकेशन नतीजों की डेट की सूचना आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर रिलीज करेगा।

एजुकेशन डेस्क। LIVE MPBSE MP Board 10th, 12th Result 2023: मध्य प्रदेश बोर्ड ने रिजल्ट 2023 डेट का इंतजार लाखों स्टूडेंट्स को है। मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेंकेडरी एजुकेशन (Madhya Pradesh Board of Secondary Education, MPBSE) की ओर से कोई सूचना नहीं रिलीज की गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2023 और एमपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2023 को 15 मई से शुरू होने वाले सप्ताह के दौरान जारी किया जा सकता है। हालांकि, बोर्ड से प्राप्त पूर्व के मुताबिक एमपीबीएसई 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2023 को 20 मई के आस-पास घोषित कर सकता है। बोर्ड की ओर से कोई आधिकारिक तौर पर सूचना रिलीज नहीं की गई है। इसलिए स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि वे एमपीबीएसई रिजल्ट 2023 डेट के लिए बोर्ड की ओर से जारी होने वाली नोटिफिकेशन का इंतजार करें। यह सूचना भी आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर रिलीज किया जाएगा। इसलिए स्टूडेंट्स को इसी पोर्टल पर विजिट करते रहना चाहिए।
मध्य प्रदेश बोर्ड ने पांचवी और आठवीं के नतीजे जारी कर दिए हैं। बोर्ड ने नतीजों का एलान आधिकारिक वेबसाइट पर किया है।
मध्य प्रदेश 10वीं, 12वीं का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट mpbse.nic.in पर जल्द ही घोषित किया जा सकता है।
एमपी बोर्ड 10th, 12th रिजल्ट घोषित होने के बाद स्टूडेंट्स स्कोर कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट mpresults.nic.in एवं mpbse.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे।
जो छात्र एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं एवं कक्षा 12वीं में एक या दो विषयों में फेल हो जायेंगे वे कंपार्टमेंट परीक्षा में भाग ले सकेंगे।
एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं एवं कक्षा 12वीं का रिजल्ट जल्द mpbse.nic.in पर घोषित किया जायेगा।
राजस्थान बोर्ड रिजल्ट 2023 आर्ट्स, कॉमर्स एवं साइंस स्ट्रीम्स के अनुसार घोषित किया जायेगा।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मध्य प्रदेश कक्षा 10वीं एवं 12वीं के नतीजे इस सप्ताह में जारी किये जा सकता हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एमपी बोर्ड 10th, 12th रिजल्ट 23 मई को जारी हो सकता है।
एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट के संबंध में नोटिफिकेशन जल्द जारी किया जाएगा। उम्मीद की जा रही है कि आगामी कुछ दिनों में बोर्ड नतीजों के संबंध में डेट जारी कर दे।
एमपी बोर्ड द्वारा 10वीं, 12वीं रिजल्ट की घोषणा पिछले पांच वर्षों में इन तारीखों पर हुईं:-
- 2022- 29 अप्रैल
- 2021-14 जुलाई
- 2020- 4 जुलाई
- 2019-15 मई
- 2018-14 मई
मध्य प्रदेश बोर्ड द्वारा हाई स्कूल और हायर सेकेंड्री के नतीजों की घोषणा जल्द ही की जानी है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो परिणाम 15 मई से शुरू होने वाले सप्ताह में कभी भी घोषित हो सकता है। हालांकि, बोर्ड के सूत्रों से प्राप्त पूर्व सूचना के मुताबिक परिणाम 20 मई के आस-पास घोषित कर दिया जाएगा।
मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं, 12वीं के नतीजे आधिकारिक वेबसाइट Mpresults.nic.in और Mpbse.nic.in पर रिलीज किए जाएंगे।
मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन कक्षा 10वीं व 12वीं परीक्षा का रिजल्ट किसी भी वक्त जारी कर सकता है। संभव है कि नतीजों की घोषणा राज्य शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार करें।
मध्य प्रदेश बोर्ड ने 10वीं, 12वीं रिजल्ट की डेट को लेकर फिलहाल कोई सूचना नहीं रिलीज की है। लेकिन संभावना जताई जा रही है कि 15 मई, 2023 को नतीजे जारी कर दिए जाएं।
अगर कोई छात्र या छात्राएं एमपीबीएसई कक्षा 10वीं, 12वीं के परिणाम में प्राप्त अंकों से संतुष्ट नहीं है, तो वे अपनी उत्तर पुस्तिकाओं की पुन: जांच या पुनर्मूल्यांकन के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
मध्य प्रदेश बोर्ड के नतीजे आधिकारिक वेबसाइट्स के अलावा SMS पर भी उपलब्ध होंगे। स्टूडेंट्स रिजल्ट के लिए पोर्टल पर नजर बनाएं रखें।
साल 2022 में एमपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 59.54% रहा था। संभव है कि इस साल पास प्रतिशत बढ़ सके।
mpresults.nic.in और mpbse.nic.in पर मध्य प्रदेश बोर्ड रिजल्ट जारी किया जाएगा। स्टूडेंट्स पोर्टल पर जरूरी डिटेल्स एंट करके नतीजों की जांच कर सकते हैं।
मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट जारी होने से पहले डेट्स की घोषणा करने के लिए नोटिफिकेशन रिलीज करेगा। संभव है कि बोर्ड एक या दो दिन पहले तारीख और टाइम की जानकारी दे दे।
मध्य प्रदेश बोर्ड ने राज्य में कक्षा 10, 12 की बोर्ड परीक्षा मार्च 2023 में आयोजित की थीं। राज्य में कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा 1 मार्च से 27 मार्च 2023 तक आयोजित की गई थीं। वहीं, परीक्षा की अवधि 3 घंटे सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक थी। इसके अलावा, कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा 2 मार्च को शुरू हुई थी और 1 अप्रैल, 2023 को समाप्त हुई। इस परीक्षा की अवधि भी 3 घंटे की थी।
साल 2022 में कक्षा 12 का उत्तीर्ण प्रतिशत रेग्यूलर स्टूडेंट्स के लिए 72.72 प्रतिशत रहा था। वहीं, 10वीं कक्षा का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 59.54 प्रतिशत था।
मध्य प्रदेश बोर्ड की 10वीं और 12वीं क्लास के करीब 18 लाख स्टूडेंट्स परीक्षा परिणाम का इंतजार कर रहे हैं।
मध्य प्रदेश बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के परिणाम एक साथ जारी कर सकता है। पिछले साल भी बोर्ड ने एक ही दिन अप्रैल में जारी किया था। हालांकि, इस साल के संबंध में बोर्ड ने कोई सूचना जारी नहीं की है। लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि नतीजे एक दिन जारी हो सकते हैं।
मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं, 12वीं के नतीजों का एलान 15 मई, 2023 को जारी होने की खबरें विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स में कही जा रही हैं। हालांकि, अब एक अन्य मीडिया अपडेट में यह कहा जा रहा है कि नतीजों का एलान 25 मई, 2023 तक हो सकता है। हालांकि, स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि अभी तक एमपी बोर्ड ने इस संबंध मेंं कोई सूचना नहीं दी है। इसलिए वे ऑफिशियल वेबसाइट पर नजर बनाएं रखें।
मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं, 12वीं के रिजल्ट से नाखुश स्टूडेंट्स को रीचेकिंग की सुविधा दी जाएगी, जिससे वे अपनी कांपियों का दोबारा मूल्यांकन करा सकेंगे।
मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट की घोषणा से पहले सूचना जारी की जाएगी। यह सूचना पोर्टल पर रिलीज होगी।
मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट को लेकर तमाम दावे किए जा रहे हैं कि संभव है कि मई के दूसरे या तीसरे सप्ताह में नतीजे जारी कर दिए हैं। वहीं, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह 15 मई, 2023 को भी घोषित करने की बात कही जा रही है। हालांकि, स्टूडेंट्स ध्यान रखें कि बोर्ड ने इस संबंध में कोई सूचना नहीं रिलीज की है।
एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट पिछले साल अप्रैल में ही रिलीज कर दिया गया था। बोर्ड ने 29 अप्रैल, 2023 को नतीजों का एलान कर दिया गया था।
सीबीएसई कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा 2023 में 44,297 छात्रों को 95 प्रतिशत या उससे अधिक अंक मिले हैं। वहीं, एमपी बोर्ड जल्द ही 10वीं, 12वीं के नतीजे जल्द जारी करेगा।
मध्य प्रदेश बोर्ड रिजल्ट पर ताजा अपडेट यह है कि बोर्ड कल या फिर अगले सप्ताह की शुरुआत में नोटिफिकेशन जारी करके नतीजों का एलान कर सकता है।
मध्य प्रदेश बोर्ड किसी भी वक्त 10वीं, 12वीं परीक्षा के परिणाम जारी करने के लिए आधिकारिक सूचना की घोषणा कर सकता है। हालांकि, अभी इस संबंध में कोई ऑफिशियल डेट्स जारी नहीं की गई है। स्टूडेंट्स को पोर्टल पर विजिट करते रहना चाहिए।
MPBSE10वीं परीक्षा परिणाम ऑनलाइन पोर्टल के साथ-साथ SMS के माध्यम से भी चेक किए जा सकते हैं। एसएमएस से चेक करने के लिए स्टूडेंट्स को 56263 पर जाकर मैसेज सेंड करना होगा। इसके बाद नतीजे आपकी मोबाइल स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएंगे।
मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं, 12वीं की परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों के प्रत्येक विषय में व कुल मिलाकर 33 प्रतिशत मार्क्स होने चाहिए
मध्य प्रदेश बोर्ड आज या कल में 10वीं, 12वीं रिजल्ट डेट की घोषणा कर सकता है। हालांकि, इस संबंध में अभी तक बोर्ड ने कोई जानकारी तो नहीं शेयर की है लेकिन ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि बोर्ड एक-दो दिनों में या फिर अगले सप्ताह की शुरुआत में तारीखों का एलान करके नतीजे जारी कर सकते हैं।
मध्य प्रदेश बोर्ड हाईस्कूल और इंटर रिजल्ट की जांच करने के लिए स्टूडेंट्स को नीचे दी गई वेबसाइट पर लॉगइन करना होगा।
mpbse.mponline.gov.in
www.mpbse.nic.in
www.mpresults.nic.in
मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट कब जारी होंगे। इसको लेकर स्टूडेंट्स बोर्ड की हेल्पलाइन नंबर पर भी सवाल पूछ रहे हैं।
सीयूईटी यूजी फॉर्म भरने वाले 12वीं के स्टूडेंट्स के लिए अहम सूचना है। जानकारी यह है कि नतीजे जल्द जारी किए जाएंगे। ऐसे में, देश भर के विभिन्न सेंट्रल यूनिवर्सिटीज समेत अन्य भाग लेने वाले यूनिवर्सिटीज में यूजी पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए आयोजित होने वाली सीयूईटी यूजी परीक्षा के लिए तैयारी तेज कर दें । यह एग्जाम 21 मई, 2023 से शुरू हो रहा है।
साल 2022 में एमपी बोर्ड रिजल्ट 2022 का एलान 29 अप्रैल को जारी किया गया था। इसलिए संभव है कि जल्द ही नतीजे जारी कर दिए जाएं।
सबसे पहले स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट-mpresults.nic.in पर जाएं। अब दिखाई देने वाले मुखपृष्ठ पर जाएं। यहां, दिखाई देने वाले होमपेज पर क्लिक करें, क्रमशः कक्षा 12वीं या 10वीं के लिए एमपी बोर्ड परिणाम 2023 लिंक पर क्लिक करें। अब एक नया लॉगिन पेज खुलेगा
अब, अपना रोल नंबर या जन्म तिथि दर्ज करें। अब अपनी एमपी बोर्ड मार्कशीट 2023 तक पहुंचें और इसे डाउनलोड करें। भविष्य के संदर्भों के लिए एक प्रिंट आउट ले लें
मध्य प्रदेश बोर्ड रिजल्ट की जांच करने के लिए स्टूडेंट् को रोल नंबर सहित अन्य डिटेल्स की जरूरत होगी। इसके बाद स्टूडेंट्स के सामने रिजल्ट का प्रिंटआउट लेकर प्रदर्शित हो जाएगी।
एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं के नतीजे स्टूडेंट्स ऑफिशियल साइट mpbse.nic.in, mpbse.in, mpresults.nic.in पर चेक कर सकेंगे।
पिछले साल 2022 में एमपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा में नैन्सी दूबे ने 500 में से 497 अंक प्राप्त कर पहला स्थान प्राप्त किया था।
MPBSE 10th, 12th Result 2023 का एलान आगामी सोमवार 2023 यानी कि 15 मई, 2023 को या इससे पहले भी हो सकता है। संभव है कि एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट की सटीक तारीख और समय की घोषणा मध्य प्रदेश के शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार जल्द कर दें।
साल 2022 में एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं के रिजल्ट का पास प्रतिशत 72.72% रहा था। इसके अलावा, कक्षा 10वीं पास प्रतिशत 59.54 प्रतिशत दर्ज किया गया था।
मध्य प्रदेश बोर्ड रिजल्ट जारी करने के लिए नोटिफिकेशन जल्द जारी किया जा सकता है। उम्मीद है कि इस सप्ताह के अंत तक बोर्ड तारीखों की घोषणा कर देगा। यह भी पढ़ें: MP Board Result 2023 Date: सोमवार को जारी हो सकते हैं मध्य प्रदेश बोर्ड के नतीजे, ये है चेक करने का आसान तरीका
एमपी बोर्ड परीक्षा को पास करने के लिए छात्रों को 10वीं और 12वीं दोनों के लिए प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने की आवश्यकता है।
मध्य प्रदेश बोर्ड ने 1 मार्च, 2023 से 27 मार्च, 2023 तक कक्षा 10 की परीक्षा 2023 कराई थी। वहीं, 2 मार्च, 2023 से 5 अप्रैल, 2023 तक कक्षा 12 की परीक्षा आयोजित की थी।
एमपी के शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं, 12वीं के नतीजों का एलान कर सकते हैं। इसके बाद पोर्टल पर रिजल्ट का लिंक एक्टिव हो जाएगा।
