Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    MP Board Result 2023 Date: अपने ही रिकॉर्ड से पिछड़ गया एमपी बोर्ड, जानें रिजल्ट में लगेंगे कितने दिन

    By Nandini DubeyEdited By: Nandini Dubey
    Updated: Thu, 11 May 2023 02:32 PM (IST)

    MP Board Result 2023 Date मध्य प्रदेश बोर्ड ने 1 मार्च 2023 से 27 मार्च 2023 तक कक्षा 10 की परीक्षा 2023 कराई थी। वहीं 2 मार्च 2023 से 5 अप्रैल 2023 तक कक्षा 12 की परीक्षा आयोजित की।

    Hero Image
    MP Board Result 2023 Date: मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट जल्द जारी होने की संभावना है।

     एजुकेशन डेस्क। MP Board Result 2023 Date: एमपी बोर्ड केवल अपने ही नहीं बल्कि अपने ही बनाए रिकॉर्ड से पिछड़ गया है। दरअसल, पिछले कुछ सालों में बिहार बोर्ड अन्य राज्यों के साथ-साथ सीबीएसई से भी पहले 10वीं, 12वीं की परीक्षाएं कराता है। इसके साथ ही नतीजों का एलान भी करता है। ऐसे में बिहार बोर्ड ने तो फरवरी में परीक्षाएं कराने के बाद मार्च में नतीजे भी रिलीज कर दिए हैं। वहीं, एमपी बोर्ड ने भी पिछले साल 29 अप्रैल, 2023 को जारी कर दिया था। वहीं, इस साल अभी तक नतीजों का एलान नहीं किया गया है। आज 11 मई, 2023 हो चुका है। इस तरह से बोर्ड अपने ही रिकॉर्ड से पिछड़ गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मध्य प्रदेश हाईस्कूल और इंटर के परीक्षार्थी बड़ी बेसब्री से अपने नतीजों की राह देख रहे हैं। राज्य के सहायता प्राप्त और गैर सहायता प्राप्त स्कूलों में पढ़ने वाले 10वीं, 12वीं के छात्र-छात्राएं जानना चाहते हैं कि नतीजे कब घोषित किए जाएंगे। वहीं, इस संबंध में मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (Madhya Pradesh Board of Secondary Education, MPBSE) की ओर से कोई सूचना रिलीज नहीं हुई है। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स में अलग-अलग तारीखें सामने आ रही हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि MP Board 10th, 12th Result 2023 के नतीजे 15 मई, 2023 के बाद घोषित किए जा सकते हैं।

    वहीं, कुछ अन्य मीडिया रिपोर्ट्स में भी यही दावा किया जा रहा है कि MPBSE 10th, 12th Result 2023 का एलान आगामी सोमवार 2023 यानी कि 15 मई, 2023 को हो सकता है। वहीं एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट की सटीक तारीख और समय की घोषणा मध्य प्रदेश के शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार करेंगे।चूंकि बोर्ड की ओर से कोई सूचना अभी तक जारी नहीं हुई है इसलिए स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि वे पोर्टल पर नजर बनाएं रखें, जिससे उन्हें रिजल्ट से जुड़ी अपडेट के बारे में मालूम चल सके।

    MPBSE यानी कि मध्य प्रदेश बोर्ड ने 1 मार्च, 2023 से 27 मार्च, 2023 तक कक्षा 10 की परीक्षा 2023 कराई थी। वहीं, 2 मार्च, 2023 से 5 अप्रैल, 2023 तक कक्षा 12 की परीक्षा आयोजित की। बता दें कि साल 2022 में एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं के रिजल्ट का पास प्रतिशत 72.72% रहा था। वहीं, लड़कों का रिजल्ट 69.94% और लड़कियों का रिजल्ट 75.64% रहा था। इसके अलावा, कक्षा 10वीं पास प्रतिशत 59.54 प्रतिशत दर्ज किया गया था।

    यह भी पढ़ें: CBSE Result 2023 Date and Time: कल जारी होंगे सीबीएसई बोर्ड 10वीं, 12वीं के नतीजे ? यहां पढ़ें बड़ी अपडेट