विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

KVS NVS Admit Card 2025: टीचिंग एवं नॉन टीचिंग परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जल्द होगा जारी, ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड

Published: Fri, 02 Jan 2026 01:03 PM (IST)

टीचिंग एवं नॉन टीचिंग परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जल्द ही जारी किया जा सकता है। एडमिट कार्ड जारी होने ...और पढ़ें

KVS NVS Admit Card 2025: इस दिन होगी परीक्षा।

KVS NVS Admit Card 2025: इस दिन होगी परीक्षा।

HighLights

  1. टीचिंग एवं नॉन टीचिंग परीक्षा का एडमिट कार्ड जल्द होगा जारी।

  2. परीक्षा 10 और 11 जनवरी को आयोजित कराई जाएगी।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली: केंद्रीय विद्यालयों एवं नवोदय विद्यालयों में टीचिंग एवं नॉन टीचिंग के पदों पर आवेदन करने वाले लाखों उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड का बेसब्री से इंतजार है। जो उम्मीदवार KVS NVS की टीचिंग या नॉन टीचिंग परीक्षा में शामिल होने वाले हैं। वे जल्द ही अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। बता दें, सीबीएसई की ओर से एग्जाम सिटी स्लिप 26 दिसंबर, 2025 को जारी की गई थी। तमाम मीडिया रिपोर्टस की मानें तो परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड जल्द ही जारी कर दिए जाएंगे।

इस दिन होगी परीक्षा

टीचिंग एवं नॉन टीचिंग की परीक्षा विभिन्न परीक्षा केंद्रों में 10 और 11 जनवरी, 2026 को आयोजित कराई जाएगी। सीबीएसई की ओर से परीक्षा दो पाली में आयोजित कराई जाएगी। पहली पाली सुबह 9.30 बजे से लेकर 11.30 बजे तक और दूसरी पाली 2.30 बजे से लेकर 4.30 बजे तक संचालित की जाएगी।

KVS NVS Admit Card 2025: ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड

टीचिंग एवं नॉन टीचिंग परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड कभी भी जारी किया जा सकता है। ऐसे में उम्मीदवारों की मदद के लिए यहां एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के आसान स्टेप्स बताए गए हैं, जिन्हें फॉलो करके उम्मीदवार अपना एडनमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर विजिट करना होगा।
  • अब वेबसाइट के होमपेज पर उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड सेक्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद KVS NVS Admit Card 2025 लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद उम्मीदवारों को लॉगिन डिटेल को दर्ज करना होगा।
  • लॉगिन डिटेल दर्ज करने के बाद एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
  • अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।
परीक्षा के लिए अब कुछ ही दिनों का समय बचा है और एडमिट कार्ड कभी भी जारी किए जा सकते हैं। इसलिए सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करते रहें। 

यह भी पढ़ें: Bihar Havaldar Bharti 2026:  बिहार पुलिस हवलदार क्लर्क के पदों पर रजिस्ट्रेशन आज से शुरू, यहां देखें पात्रता सहित अन्य जानकारी