Kerala Districts: 20 लोकसभा और 140 विधानसभा सीटों वाले केरल में मौजूद हैं 16 जिले, जानें सभी जनपदों के नाम
Kerala Districts List केरल राज्य का गठन भाषाई आधार पर 1 नवंबर 1956 को किया गया था। जिसके बाद प्रतिवर्ष इसका स्थापना दिवस 1 नवंबर को मनाया जाता है। इस राज्य में वर्तमान समय में कुल 14 जिले मौजूद हैं। केरल राज्य के सभी जनपदों के नाम की सूची आप इस आर्टिकल से प्राप्त कर सकते हैं। इस राज्य की राजधानी तिरुवनंतपुरम को बनाया गया।

Kerala Districts List: किसी भी राज्य के लिए जिले सबसे अहम होते हैं। राज्य के में स्थित जनपदों के द्वारा ही एक राज्य पूर्ण होता है और उसी के अनुसार उसकी सीमाएं भी निर्धारित होती हैं। केरल राज्य का गठन भाषाई आधार पर 1 नवंबर 1956 को किया गया था। 38,863 वर्ग किलोमीटर में फैले इस राज्य में वर्तमान समय में 14 जिले मौजूद हैं। अगर आप केरल के सभी जिलों के नाम की जानकारी चाहते हैं तो यह पेज आपके लिए बेहद उपयोगी साबित होगा।
Kerala Districts List 2023: ये रही केरल के सभी जनपदों की सूची
केरल राज्य अपने सभी जिलों में पहाड़ियां (हिल्स), बैकवाटर, बीच (समुद्र तट), वन्यजीव, वाटरफॉल्स आदि के लिए बेहद प्रसिद्ध है। यह सभी जगहें केरल राज्य के विभिन्न जिलों में मौजूद हैं। इन सभी जिलों की सूची आप नीचे दी गयी टेबल से प्राप्त कर सकते हैं।
तिरुवनंतपुरम | कोल्लम |
पतनमतिट्टा | आलप्पुषा |
कोट्टयम | इडुक्की |
एर्नाकुलम | त्रिशूर |
पालक्काड | मलप्पुरम |
कोझीकोड | वायनाड |
कन्नूर | कासरगोड |
कैसे हुआ था केरल का गठन
वर्ष 1956 तक केरल तमिलनाडु (मद्रास) के एक जिले के रूप में स्थित था लेकिन 1 नवंबर 1956 को भाषाई आधार पर तिरुकोच्चि के साथ इसे जोड़कर इसकी स्थापना की गयी।
केरल राज्य से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण तथ्य
- केरल राज्य की सीमाएं कर्नाटक और तमिलनाडु से लगती हैं।
- इस राज्य की राजधानी तिरुवनंतपुरम है।
- केरल राज्य में लोक सभा की 20 सीटें और विधान सभा की 140 सीटें हैं।
- जनसंख्या के आधार पर केरल राज्य भारत में 13वें स्थान पर मौजूद है।
- क्षेत्रफल की दृष्टि से केरल देश में 21वें नंबर पर आता है।
- इन सबके साथ आपको जानकारी दे दें कि इस राज्य में वर्तमान समय में मुख्यमंत्री के पद पर पिनाराई विजयन मौजूद हैं।
- इस राज्य के राज्यपाल का नाम आरिफ मोहम्मद खान है।
यह भी पढ़ें- Andhra Pradesh Districts List: 13 नए जिलों के साथ 26 पहुंची आंध्र प्रदेश के जनपदों की संख्या, ये रही लिस्ट
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।