Andhra Pradesh Districts List: 13 नए जिलों के साथ 26 पहुंची आंध्र प्रदेश के जनपदों की संख्या, ये रही लिस्ट
Andhra Pradesh New Districts List 2023 आंध्र प्रदेश में पिछले वर्ष यानी 2022 तक कुल 13 जिले मौजूद थे लेकिन मौजूदा राज्य सरकार ने 13 नए जिलों का गठन किया और इस प्रकार से अब आंध्र प्रदेश में कुल 26 जिले मौजूद हैं। आपको बता दें की इस राज्य का गठन 1 नवंबर 1956 को हुआ था और गठन के समय इस राज्य में केवल 11 जनपद मौजूद थे।

Andhra Pradesh New Districts List 2023: राज्य का निर्माण उसके जनपदों से होता है। इसी में से एक राज्य है आंध्र प्रदेश जिसका गठन 1 नवंबर 1956 को तेलंगाना और आंध्र प्रांतों के विलय से किया गया था। गठन के समय इस राज्य में 11 जनपद थे जो आगे चलकर 13 कर दिए गए थे लेकिन पिछले वर्ष राज्य की तत्कालीन सरकार ने 13 नए जिलों का गठन किया। यह सभी 13 जिले 4 अप्रैल 2023 से अस्तित्व में आ गए। इसके बाद से अब इस राज्य में कुल जिलों की संख्या 26 हो गयी है।
Andhra Pradesh Districts List 2023: ये रही आंध्र प्रदेश के सभी जिलों की सूची
श्रीकाकुलम | विजयनगरम |
मान्यम | अल्लूरी सीताराम राजू |
विशाखापत्तनम | अनाकापल्ली |
काकीनाडा | कोना सीमा |
पूर्वी गोदावरी | पश्चिम गोदावरी |
एलुरु | कृष्णा |
एनटीआर | गुंटूर |
बापटला | पालनाडु |
प्रकाशम | एसपीएस नेल्लोर |
कुरनूल | नंद्याल |
अनंतपुरम | श्री सत्यसाई जिला |
वाईएसआर कडप्पा | अन्नामय्या |
चित्तौड़ | श्री बालाजी |
ये बने हैं 13 नए जिले
पिछले वर्ष यानी वर्ष 2022 में इस राज्य में 13 नए जिले बने हैं। इन 13 नए जिलों का नाम- मान्यम, अल्लूरी सीताराम राजू, अनाकापल्ली, काकीनाडा, कोना सीमा, एलुरु, एनटीआर, बापटिया, श्री सत्यसाई, अन्नामय्या, पलनाडु, नंदयाल, श्री बालाजी हैं।
आंध्र प्रदेश की एक झलक
- आंध्र प्रदेश क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का 7वां सबसे बड़ा राज्य है।
- जनसंख्या के अनुसार आंध्र प्रदेश देश में दसवां स्थान रखता है।
- आंध्र प्रदेश के सबसे बड़े शहर के रूप में विशाखापत्तनम जाना जाता है।
- आंध्र प्रदेश राज्य के वर्तमान मुख्यमंत्री वाई एस जगनमोहन रेड्डी हैं।
- इस राज्य के राज्यपाल के पद पर वर्तमान में एस अब्दुल नजीर हैं।
- इस राज्य की राजभाषा तेलुगु है।
- चेन्नई मोफस्सिल बस टर्मिनस (CMBT) चेन्नई एशिया का सबसे बड़ा बस टर्मिनल है।
यह भी पढ़ें- MP Districts List: मध्य प्रदेश में नए जिले का हुआ गठन, यहां से पाएं एमपी के सभी जिलों की लिस्ट
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।