Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Karnataka: इस दिन कर्नाटक बना था अलग राज्य, जानिए कुछ और तथ्य सहित जिलों की सूची

    By Nandini DubeyEdited By: Nandini Dubey
    Updated: Sat, 02 Sep 2023 10:52 AM (IST)

    Karnataka कर्नाटक को पहले मैसूर के नाम से जाना जाता है। साल 1973 में यह नाम बदला गया था। इस राज्य को बनाने की मांग तब तेज हुई जब साल 1953 में आंध्र प्रदेश के बनने के बाद मद्रास के कई जिलों को मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मैसूर में मिला दिया गया। इसके बाद से ही यहां के लोगों में गुस्सा भड़क गया।

    Hero Image
    Karnataka: कनार्टक को पहले मैसूर के नाम से जाना जाता था।

    एजुकेशन डेस्क। Karnataka: देश में विभिन्न राज्यों की स्थापना भाषा के आधार पर हुई है। इनमें आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक समेत कई प्रदेश शामिल हैं। आज, हम इनमें से कर्नाटक प्रदेश से जुड़े कुछ अहम तथ्य बताने जा रहे है, जैसे कि भाषा के आधार पर कब यह अलग स्टेट बना। इसके पहले यह प्रदेश का हिस्सा था। इसका स्थापना दिवस कब मनाया जाता है। आइए डालते हैं इन सभी जानकारियों पर एक नजर।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दअरल, कर्नाटक को पहले मैसूर के नाम से जाना जाता है। साल 1973 में यह नाम बदला गया था। इस राज्य को बनाने की मांग तब तेज हुई, जब साल 1953 में आंध्र प्रदेश के बनने के बाद मद्रास के कई जिलों को मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मैसूर में मिला दिया गया। इसके बाद से ही यहां के लोगों में गुस्सा भड़क गया। ये लोग अलग प्रदेश की मांग करने लगे। कहा जाता है कि यहां के कन्नड़ भाषी लोग आंदोलन करने पर उतर आए थे। इसके बाद सरकार को इन लोगों की बात माननी पड़ी और साल 1956 में 1 नवंबर के दिन भाषायी आधार पर मैसूर स्टेट की स्थापना करनी पड़ी। वहीं, साल 1973 में मैसूर स्टेट का नाम बदलकर कर्नाटक कर दिया गया था।

    Karnataka: ये है राज्य के जिलों की सूची

    बागलकोट, बेलगाम, बेल्लारी, बीदर, विजयपुरा, चामराजनगर, चिकबलपुर, चिकमंगलूर, चित्रदुर्ग, दावणगेरे, धारवाड़, गदग, गुलबर्गा, हासन, हावेरी, शिमोगा, कोडागू, यादगिर, कोलार, कोप्पल, मांडया, मैसूर, रायचूर, रामनगर , तुमकूरु, उडुपी, उत्तर कन्नड़, विजयनगर, यादगिर

    Karnataka: ये हैं राज्य की मुख्य फसलें

    चावल, दालें, कॉफी, तिलहन, रबर, गेहूं, कपास,तंबाकू, सूरजमुखी, इलायची और काली मिर्च

    Karnataka: ये हैं राज्य की मुख्य नदियां

    राज्य में कावेरी, कृष्णा, तुंगभद्रा और शरावती बड़ी नदियां हैं। वह  कालिंदी और नेत्रावती आदि छोटी नदियों में शामिल हैं। 

    यह भी पढ़ें: Kerala: एजुकेशन में नंबर 1 रहने वाला केरल एक नवंबर 1956 को मनाता है अपना स्थापना दिवस, चेक करिए जिलों की सूची

    comedy show banner
    comedy show banner