Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Kerala: एजुकेशन में नंबर 1 रहने वाला केरल एक नवंबर 1956 को मनाता है अपना स्थापना दिवस, चेक करिए जिलों की सूची

    By Nandini DubeyEdited By: Nandini Dubey
    Updated: Tue, 29 Aug 2023 02:10 PM (IST)

    Kerala 1963 में केरल के अलापुझा जिले में इसरो के चीफ एस सोमनाथ ने जन्म लिया था। वहीं इसरो चीफ से इतर बात करें तो राज्य की साक्षरता दर भी हमेशा ही काबिले-तारीफ रहती हैं। केरल में पढ़े-लिखे लोगों की संख्या अन्य प्रदेशों के मुकाबले कहीं ज्यादा है। यह बात समय-समय पर जारी होने वाली रिपोर्ट्स में भी सामने आती रहती है।

    Hero Image
    Kerala: 1 नवंबर 1956 को केरल मनाता है अपना स्थापना दिवस।

    एजुकेशन डेस्क। Kerala: चंद्रयान की सफल लैंडिंग के बाद से देश ही नहीं पूरी दुनिया भर में इसकी चर्चा हो रही है। हर कोई इस मिशन के सफल होने पर खुशी जता रहा है। इसके अलावा, मिशन को कामयाब बनाने वाले इसरो के चीफ एस सोमनाथ और उनकी टीम को भी लोग खूब सराह रहे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं इसरो के चीफ का जन्म एस सोमनाथ केरल में हुआ था। 1963 में केरल के अलापुझा जिले में इसरो के चीफ एस सोमनाथ ने जन्म लिया था। वहीं इसरो चीफ से इतर बात करें तो राज्य की साक्षरता दर भी हमेशा ही काबिले-तारीफ रहती हैं। देश में केरल की साक्षरता दर अन्य राज्यों के मुकाबले ज्यादा ही रहती है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार हाल ही में शिक्षा मंत्रालय की ओर से जारी किए आंकड़ो में यहां की कुल दर 94% रही है। हालांकि, आज बात राज्य की एजुकेशन रिपोर्ट पर नहीं बल्कि स्थापना दिवस की करते हैं। बता दें कि राज्य की स्थापना दिवस 1 नवंबर 1956 को मनाया जाता है। इसे केरल पिरवी दिवस भी कहा जाता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है केरल पिरवी दिवस

    स्थापना दिवस को यहां के लोग बड़ी धूमधाम से मनाते हैं। इस मौके पर राज्य में लोग पारंपरिक रूप से कपड़े पहनते हैं। महिलाएं कसावु साड़ी पहनती हैं। राज्य की राजधानी तिरुवनंतपुरम है। मलयालम यहां की मुख्य भाषा है। हिन्दुओं व मुसलमानों के अलावा यहां इसाई भी बड़ी मात्रा में बसे है। यह तिरुवनंतपुरम जिले का मुख्यालय भी है।

    Kerala: केरल के जिलों की सूची

    अलपुझा जिला, एर्नाकुलम जिला, Idukki, कन्नूर, कासरगोड, कोल्लम, Kottayam, कोझिकोड, मलप्पुरम, पालक्काड़, तिरुवनंतपुरम, त्रिशूर, वायनाड। 

    यह भी पढ़ें: Haryana: हरियाणा में है मिनी काशी, जानिए राज्य से जुड़ें कुछ और रोचक तथ्य और पढ़ें जिलों की लिस्ट

    यह भी पढ़ें: Goa: आजादी मिलने के बाद भी गुलाम रहा था गोवा, पढ़िए राज्य से जुड़े कुछ रोचक तथ्य