विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Haryana: हरियाणा में है मिनी काशी, जानिए राज्य से जुड़ें कुछ और रोचक तथ्य और पढ़ें जिलों की लिस्ट

By Nandini DubeyEdited By: Nandini Dubey
Published: Fri, 18 Aug 2023 11:29 AM (IST)Updated: Fri, 18 Aug 2023 12:27 PM (IST)

Haryana हरियाणा पहले पंजाब का ही हिसा था। 1966 में 1 नवंबर को पंजाब को बंटवारा हुआ तो यह तीन ...और पढ़ें

Haryana: देश भर के ज्यादातर खिलाड़ी हरियाणा राज्य से ही आते हैं।
Haryana: देश भर के ज्यादातर खिलाड़ी हरियाणा राज्य से ही आते हैं।

HighLights

  1. साल 1996 में बना था हरियाणा राज्य
  2. राज्य के भिवानी शहर को कहते हैं मिनी काशी
  3. हाल ही में राज्य के 12 जिले बाढ़ प्रभावित हुए घोषित

एजुकेशन डेस्क। Haryana: देश भर के ज्यादातर खिलाड़ी हरियाणा राज्य से ही आते हैं। इसलिए इसे खेलों की राजधानी के टाइटल से भी नवाजा गया है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसके अलावा, इस राज्य में मिनी काशी भी है। जी हां, आपको सुनकर यह थोड़ी हैरानी होगी कि काशी और हरियाणा में लेकिन हकीकत यही है। जी हां, राज्य के भिवानी शहर को छोटी काशी भी कहा जाता है, क्योंकि यहां बहुत अधिक संख्या में मंदिर हैं। ऐसा कहा गया है कि यहां लगभग 300 मंदिर है। इसी वजह से इस शहर को मिनी काशी भी बुलाया जाता है। आइए डालते हैं राज्य से जुड़े अन्य रोचक तथ्य पर एक नजर।

साल 1996 में बना था हरियाणा राज्य

हरियाणा पहले पंजाब का ही हिसा था। 1966 में 1 नवंबर को पंजाब को बंटवारा हुआ तो यह तीन हिस्सों में बंट गया था। इसका पहला हिस्सा बना हरियाणा और दूसरा हिमाचल प्रदेश था। उस वक्त इन दो नए राज्यों का गठन किया गया। वहीं, चंड़ीगढ़ पंजाब और हरियाणा दोनों राज्यों की राजधानी है। बता दें कि चंडीगढ़ एक केंद्र शासित प्रदेश है।

Haryana: ये हैं हरियाणा राज्य के जिलों की लिस्ट (Haryana Districts list)

गुरुग्राम

महेंद्रगढ़

रोहतक

करनाल

अंबाला

जींद

हिसार

भिवानी

सोनीपत

कुरुक्षेत्र

रेवाड़ी

पानीपत

यमुनानगर

पंचकुला

झज्जर

फतेहाबाद

नूंह (मेवात)

पलवल

सिरसा

फरीदाबाद

यह भी पढ़ें: Uttar Pradesh: 74 साल का होने वाला है उत्तर प्रदेश, जानें राज्य की साक्षरता दर और चेक करें जिलों की सूची

इस साल राज्य मनाएगा अपना 57वां स्थापना दिवस

1 नवंबर 1966 में बना हरियाणा इस साल 2023 में अपना 57वां स्थापना दिवस मनाएगा। वहीं इस मौके पर कई कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

हाल ही में राज्य के 12 जिले हुए बाढ़ प्रभावित घोषित

हरियाणा के 12 जिलों को सरकार ने बाढ़ प्रभावित घोषित किया गया था। ऐसा कहा जा रहा है कि यह इतिहास में पहली बार हुआ है, जब इन जिलों को बाढ़ से ग्रसित बताया गया है। राज्य को भी काफी नुकसान झेलना पड़ा है। प्रारंभिक आकलन के हिसाब से राज्य को अब तक 500 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।

जींद है हरियाणा का दिल

हरियाणा के जींद जिले को राज्य का दिल भी कहा जाता है। यह राज्य का सबसे पुराना शहर है। इसके साथ ही यह भी कहा जाता है कि यहां पांडवों ने कौरवों के खिलाफ लड़ाई में जीत हासिल करने के लिए जयंती देवी का आह्वान किया था। पांडवों ने फिर यहां जयंती देवी (विजय की देवी) के सम्‍मान में मंदिर बनवाया था।