विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Uttar Pradesh: 74 साल का होने वाला है उत्तर प्रदेश, जानें राज्य की साक्षरता दर और चेक करें जिलों की सूची

By Nandini DubeyEdited By: Nandini Dubey
Published: Wed, 16 Aug 2023 01:32 PM (IST)Updated: Wed, 16 Aug 2023 02:32 PM (IST)

Uttar Pradesh एक रिपोर्ट के अनुसार साल 2011 की जनगणना के अनुसार भारत की साक्षरता दर 74.04 फीसदी है। उत्तर ...और पढ़ें

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश भारत का सबसे ज्यादा आबादी वाला राज्य है।
Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश भारत का सबसे ज्यादा आबादी वाला राज्य है।

HighLights

  1. यूपी का नाम पहले यूनाइटेड प्रोविंस (संयुक्‍त प्रांत) था।
  2. 24 जनवरी, 1950 में इस प्रदेश को उत्तर प्रदेश नाम दिया गया था।
  3. अगले साल 2024 को राज्य 74 साल का हो जाएगा।
  4. उत्तर प्रदेश की साक्षरता दर 67. 68 प्रतिशत है।

एजुकेशन डेस्क। Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश भारत का सबसे ज्यादा आबादी वाला राज्य है। इतना ही नहीं देश में किसकी सरकार बनेगी। यह भी काफी हद तक इस प्रदेश पर निर्भर ही करता है, क्योंकि इस राज्य में ही लोकसभा की सबसे ज्यादा सीटें हैं। इसके अलावा, यूपी आगामी कुछ दिनों के भीतर 74 वर्ष का होने वाला है। जी हां, अगले साल 24 जनवरी, 2024 को यूपी 74 साल का पूरा हो जाएगा। इस आर्टिकल के माध्यम से आज हम यूपी के बारे में ऐसे ही कुछ और दिलचस्प जानकारी देने जा रहे हैं।

 Uttar Pradesh: यूनाइटेड प्रोविंस था पहले यूपी का नाम 

यूपी का नाम पहले यूनाइटेड प्रोविंस (संयुक्‍त प्रांत) था। आजादी के पहले तक राज्य को इसी नाम से जाना जाता था। 24 जनवरी, 1950 में इस प्रदेश को उत्तर प्रदेश नाम दिया गया था। इसके बाद से हाल ही में इस प्रदेश की स्थापना दिवस मनाने की शुरुआत हुई है। इसी क्रम में अगले साल 2024 को राज्य 74 साल का हो जाएगा।

Uttar Pradesh: ये हैं यूपी के जिलों की लिस्ट ( Uttar Pradesh, UP Districts list)

  • आगरा
  • अलीगढ़
  • अंबेडकर नगर
  • अमेठी
  • अमरोहा
  • औरेया
  • अयोध्या
  • आजमगढ़
  • बागपत
  • बहराइच
  • बलिया
  • बलरामपुर
  • बांदा
  • बाराबंकी
  • बरेली
  • बस्ती
  • बिजनौर
  • बंदायू
  • बुलंदशहर
  • चंदौली
  • चित्रकूट
  • देवरिया
  • हमीरपुर
  • हापुड़
  • हरदोई
  • हाथरस
  • जालौन
  • जौनपुर
  • एटा
  • इटावा
  • फ़र्रूख़ाबाद
  • फतेहपुर
  • फिरोजाबाद
  • गाजियाबाद
  • गाजीपुर
  • गोंडा
  • गोरखपुर
  • झांसी
  • कन्नौज
  • कानुपर देहात
  • कानपुर शहर
  • कासगज
  • कौशाम्बी
  • खेरी
  • कुशीनगर
  • ललितपुर
  • लखनऊ
  • पीलीभीत
  • प्रतापगढ़
  • प्रयागराज
  • महोबा
  • महाराजगंज
  • मैनपुरी
  • मथुरा
  • मऊ
  • मेरठ
  • मिर्जापुर
  • मुरादाबाद
  • मुजफ्फरनगर
  • रामपुर
  • रायबरेली

सहरानपुर

संभल

संत कबीरनगर

संत रविदास नगर

शाहजहांपुर

शामली

श्रावस्ती

सोनभद्र

सुल्तानपुर

उन्नाव

बनारस

Uttar Pradesh: ये है यूपी की साक्षरता दर

 एक रिपोर्ट के अनुसार, साल 2011 की जनगणना के अनुसार, भारत की साक्षरता दर 74.04 फीसदी है। उत्तर प्रदेश की साक्षरता दर 67. 68 प्रतिशत है। पढ़ाई- लिखाई के मामले में पुरुषों और महिलाओं में काफी फर्क देखने को मिलता है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यहां 77.28 फीसदी आदमी पढ़े हैं, जबकि महिलाएं केवल 57.18 फीसदी ही पढ़ी हैं।

Uttar Pradesh: ये हैं राज्य की प्रमुख नदियां

गंगा, यमुना, गोमती, सरयू, रामगंगा और घाघरा

Uttar Pradesh: ये हैं राज्य के प्रमुख शहर

आगरा, इलाहाबाद, गोरखपुर, कानपुर, लखनऊ (प्रदेश की राजधानी) वाराणसी

Uttar Pradesh: ये हैं राज्य के प्रमुख त्योहार

होली, दिवाली, रक्षाबंधन, ईद, बकरीद, कुंभ मेला, बुद्ध पूर्णिमा, महाशिव रात्रि

यह भी पढ़ें: MP Districts List: मध्य प्रदेश में नए जिले का हुआ गठन, यहां से पाएं एमपी के सभी जिलों की लिस्ट