GATE 2025 Answer Key रिलीज होने की ये हैं टेंटेटिव डेट, कर लें नोट, gate2025. iitr.ac.in पर कर पाएंगे डाउनलोड
ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE 2025) परीक्षा के लिए उत्तरकुंजी जारी होने के बाद परीक्षार्थियों को उस पर ऑब्जेक्शन उठाने का मौका दिया जाएगा। इसके लिए कैंडिडेट्स को तीन से चार दिन का समय दिया जा सकता है। इस अवधि में अभ्यर्थियों को निर्धारित शुल्क जमा करके उत्तरकुंजी पर ऑब्जेक्शन उठाना होगा। रिजल्ट मार्च में पोर्टल पर जारी किया जाएगा।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। गेट एग्जाम आंसर-की का इंतजार अब एक या दो दिन में खत्म हो सकता है। संभावना है कि परीक्षा के लिए अस्थायी उत्तरकुंजी कल या फिर 24 फरवरी, 2025 तक जारी कर दी जाए। ऐसा इसलिए, क्योंकि लास्ट ईयर GATE Exam का आयोजन 3, 4, 10 और 11 फरवरी को किया गया था। एग्जाम खत्म होने के बाद, 19 फरवरी, 2025 को प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी गई थी। अगर, यही ट्रेंड फॉलो होता है तो फिर आंसर-की जल्द रिलीज हो सकती है,
क्योंकि इस साल आखिरी दिन की परीक्षा 16 फरवरी, 2025 को हुई थी और इसके बाद अब तक 6 दिन बीत चुके हैं। इसलिए उम्मीद है कि परीक्षा समाप्त होने के सातवें या आठवें दिन यानी कि 23 और 24 फरवरी, 2025 कोपोर्टल पर उत्तरकुंजी का लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा। हालांकि, कैंडिडेट्स इस बात का ध्यान रखें कि अभी तक उत्तरकुंजी जारी होने के संबंध में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है और इसलिए उन्हें सटीक अपडेट प्राप्त करने के लिए वेबसाइट पर विजिट करना चाहिए।
GATE 2025 Answer Key: आईआईटी रुड़की इस बार कर रहा है परीक्षा का आयोजन
ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE 2025) परीक्षा का आयोजन आईआईटी रुड़की की ओर से किया जा रहा है। संस्थान ने 1, 2, 15 और 16 फरवरी, 2025 को परीक्षा आयोजित की थी। 30 टेस्ट पेपर के लिए यह एग्जाम कंडक्ट कराया गया था। परीक्षा की अवधि 3 घंटे की थी। एग्जाम में निगेटिव मार्किंग हुई थी। वहीं, अब परीक्षार्थियों को आंसर-की का इंतजा है, जो कि जल्द समाप्त हो सकता है। उत्तरकुंजी रिलीज होने के बाद, कैंडिडेट्स नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फाॅलो करके उत्तरकुंजी को डाउनलोड करना होगा।
GATE 2025 Provisional Answer Key: गेट प्रोविजनल आंसर-की डाउनलोड करने के लिए फाॅलो करें ये आसान स्टेप्स
डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट,gate2025.iitr.ac.in पर जाएं। यहां होमपेज पर गेट परीक्षा उत्तर कुंजी 2025 के लिंक पर क्लिक करे। अब आवश्यक हो तो लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें। इसके बाद, परीक्षा 2025 की उत्तर कुंजी प्रदर्शित की जाएगी। अब उसे चेक करें और भविष्य के लिए रख लें।
बता दें कि गेट परीक्षा आंसर-की पर ऑब्जेक्शन प्रोसेस पूरा होने के बाद नतीजों का एलान किया जाएगा। रिजल्ट मार्च, 2025 में जारी किए जाएंगे। यह आधिकारिक वेबसाइट पर उपलबध कराया जाएगा। कैंडिडेट्स पोर्टल पर जरूरी डिटेल्स एंटर करके इसे चेक कर सकेंगे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।