Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Diwali 2022: विद्यार्थी इस दीपावली पर माँ सरस्वती को ऐसे करें प्रसन्न; जानें मंत्र, पूजा विधि और मुहूर्त

    Diwali 2022 दीपावली के अवसर पर भगवान गणेश व माँ लक्ष्मी के साथ-साथ विद्यार्थियों को माँ सरस्वती की पूजा करनी चाहिए। इससे विद्या व ज्ञान की देवी का आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं। आइए जानतें है दीपावली 2022 पर माँ सरस्वती की पूजा के लिए मंत्र पूजन विधि और मुहूर्त।

    By Rishi SonwalEdited By: Updated: Mon, 24 Oct 2022 04:36 PM (IST)
    Hero Image
    दिवाली 2022 पर माँ सरस्वती की पूजा स्टूडेंट्स करके पाएं ज्ञान की देवी का आशीर्वाद।

    नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। Diwali 2022: दिवाली हमारे प्रमुख त्यौहारों में से एक है। दीपावली के पावन अवसर पर जब हम सभी भगवान गणेश और माँ लक्ष्मी की पूजा करते हैं, तो विद्यार्थी भी इनके साथ-साथ विद्या की देवी माँ सरस्वती की भी पूजा करके अपनी शैक्षणिक एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी व बेहतर प्रदर्शन की कामना कर सकते हैं एवं ज्ञान की देवी का आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं। तो आइए हम आपको बताते हैं कि दीवाली 2022 पर माँ सरस्वती की पूजा कब और कैसे करें, किन मंत्रों का जाप करें।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Diwali 2022: विद्यार्थियों के लिए दीपावली पर माँ सरस्वती का मंत्र

    दीपावली 2022 के अवसर पर छात्र-छात्राएं देवी माँ सरस्वती का ध्यान करने के लिए निम्नलिखित मंत्र का जाप कर सकते हैं:-

    या कुंदेंदु तुषार हार धवला या शुभ्रवस्त्रावृता। या वीणा वरदंडमण्डितकरा या श्वेतपद्मासना।। या ब्रह्माच्युत शंकरप्रभृतिभिर्देवै: सदा वन्दिता। सा मां पातु सरस्वती भगवती नि:शेषजाड्यापहा।1। शुक्लां ब्रह्मविचार सार परमामाद्यां जगद्वयापिनीं। वीणा-पुस्तक-धारिणीमभयदां जाड्यान्धकारापहाम् ।। हस्ते स्फटिकमालिकां विदधतीं पद्मासने संस्थिताम्। वन्दे तां परमेश्वरीं भगवती बुद्धिप्रदां शारदाम् ।।

    Diwali 2022: विद्यार्थियों के लिए दीपावली पर माँ सरस्वती की पूजा मुहूर्त

    छात्र-छात्राएं दिवाली 2022 पर माँ सरस्वती को प्रसन्न करने के लिए भगवान श्रीगणेश और माँ लक्ष्मी के साथ-साथ ही विद्या की देवी का भी पूजन कर सकते हैं। दीवाली 2022 के लिए पूजन का मुहूर्त 24 अक्टूबर शाम 06 बजकर 54 मिनट से 08 बजकर 16 मिनट तक है। इस दौरान विद्यार्थी माँ सरस्वती की पूजा कर सकते हैं। हालांकि, दीवाली 2022 मुहूर्त की अधिक जानकारी इस लिंक से देखें।

    Diwali 2022: विद्यार्थियों के लिए दीपावली पर माँ सरस्वती की पूजा विधि

    दीपावली 2022 पर माँ सरस्वती की पूजा के लिए सबसे पहले अपने स्टडी रूम और स्टडी टेबल को अच्छी तरह से साफ करके, सभी बुक्स व स्टेशनरी आदि को व्यवस्थित कर लेना चाहिए। इसके बाद भगवान श्रीगणेश, माँ लक्ष्मी और माँ सरस्वती की फोटो या छोटी मूर्ती अपने पूजन स्थान या स्टडी टेबल पर स्थापित करें।

    सबसे पहले, भगवान गणेश व माँ लक्ष्मी को नमन करते हुए उपर दिए गए मंत्र से माँ सरस्वती का आह्वान करें। इसके बाद, फूल-माला, धूप-अगरबत्ती, मिष्ठान, आदि को समर्पित करें। इसके बाद एक नई पेन व कॉपी माँ सरस्वती के चरणों में रखें। यदि किसी और सामग्री को भी समर्पित करने की इच्छा है और आपके पास उपलब्ध नहीं तो तो उसे मानसिक रूप से भी समर्पित करने की कल्पना कर सकते हैं।

    इसके बाद, विद्या व ज्ञान की देवी से अपने ज्ञान व ध्यान में वृद्धि के लिए प्रार्थना करें। अंत में, भगवान श्रीगणेश, माँ लक्ष्मी और माँ सरस्वती से अपने किसी भी प्रकार की भूल-चूक के लिए क्षमा याचना करें। साथ ही, माना जाता है कि समर्पित की गई कॉपी से तैयारी करने व समर्पित पेन से परीक्षा देने से बेहतर परिणाम मिलते हैं।

    डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।