Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    CUET PG Result 2022: सीयूईटी पीजी फाइनल आंसर-की के बाद रिजल्ट पर यह है अपडेट, जानें कब होगा घोषित

    By Nandini DubeyEdited By:
    Updated: Sat, 24 Sep 2022 11:54 AM (IST)

    CUET PG Result 2022 सीयूईटी पीजी की प्रोविजनल आंसर-की 16 सितंबर 2022 को रिलीज की गई थी। इसके बाद उम्मीदवारों से आपत्तियां मांगी गई थी जिसके लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने उम्मीदवारों को 18 सितंबर 2022 तक का मौका दिया था।

    Hero Image
    सीयूईटी पीजी परीक्षा दे चुके छात्र-छात्राएं बड़ी बेसब्री से परिणामों की राह देख रहे है

    नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। CUET PG Result 2022: सीयूईटी पीजी परीक्षा दे चुके छात्र-छात्राएं बड़ी बेसब्री से परिणामों की राह देख रहे है। हालांकि एनटीए ने कुछ समय पहले ही फाइनल आंसर-की रिलीज कर दी है, जिससे वे अंदाजा लगा सकते हैं कि उन्होंने परीक्षा में क्या स्कोर किया है लेकिन फिर भी स्टूडेंट्स जानना चाहते हैं कि आखिर नतीजे कब घोषित किए जाएंगे। इन स्टूडेंट्स के लिए बड़ी अपडेट है कि संभावना जताई जा रही है कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी अब किसी भी नतीजों का ऐलान कर सकती है। हालांकि इस संबंध में तारीख जारी नहीं की है लेकिन फाइनल आंसर-की रिलीज होने के बाद संभावना जताई जा रही है कि एनटीए किसी भी वक्त आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर नतीजे जारी कर देगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें: CUET PG Final Answer Key 2022: cuet.nta.nic.in पर सीयूईटी पीजी फाइनल आसंर-की रिलीज, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

    यह भी पढ़ें: CUET PG 2022: सीयूईटी पीजी परीक्षा की पहली शिफ्ट खत्म, जानें कब आएगा परिणाम

    CUET result: रिजल्ट जांचने के क्रेडेंशियल्स

    आवेदन संख्या

    पासवर्ड

    कैंडिडेट्स ध्यान दें कि, NTA CUET PG 2022 स्कोर केवल शैक्षणिक वर्ष 2022-23 में प्रवेश के लिए मान्य होगा। स्कोर और उम्मीदवार की डिटेल्स उस विश्वविद्यालय के साथ शेयर की जाएगी, जहां उसने आवेदन किया है। बता दें कि कॉमन यूनिविर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट का आयोजन 01, 02, 03, 04, 05, 06, 07, 09, 10, 11 और 12 सितंबर 2022 को किया गया था।

    How to check CUET result 2022: सीयूईटी पीजी रिजल्ट जांचने के लिए इस स्टेप्स को करें फॉलो

    सीयूईटी पीजी रिजल्ट जांचने के लिए आधिकारिक साइट cuet.nta.nic.in पर जाएं।होम पेज पर उपलब्ध CUET PG Result 2022 लिंक पर क्लिक करें। लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें। इसके बाद, आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा। रिजल्ट चेक करें और पेज डाउनलोड करें। अब आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

    comedy show banner
    comedy show banner