विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

CSIR UGC NET Answer Key 2025: सीएसआईआर यूजीसी नेट आसंर-की जारी, इस दिन तक करें ऑब्जेक्शन

Published: Tue, 30 Dec 2025 07:27 PM (IST)Updated: Wed, 31 Dec 2025 10:56 AM (IST)

एनटीए की ओर से CSIR UGC NET 2025 परीक्षा के लिए आंसर-की जारी कर दी गई है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट ...और पढ़ें

CSIR UGC NET Answer Key 2025: ऐसे करें आसंर-की डाउनलोड।

CSIR UGC NET Answer Key 2025: ऐसे करें आसंर-की डाउनलोड।

HighLights

  1. एनटीए ने सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा के लिए आसंर-की जारी।

  2. 01 जनवरी तक दर्ज कर सकते हैं आपत्ति।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से CSIR UGC NET 2025 परीक्षा के लिए आंसर-की जारी कर दी गई है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब आंसर-की डाउनलोड करके अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं। आसंर-की ऑफिशियल वेबसाइट csirnet.nta.ac.in पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है। आसंर-की डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को एप्लीकेशन नबंर और जन्मतिथि का उपयोग करना होगा।

CSIR UGC NET Answer Key 2025: ऐसे डाउनलोड करें आंसर-की

एनटीए की ओर से CSIR UGC NET 2025 परीक्षा की आंसर-की जारी कर दी गई है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से आसंर-की देख व डाउनलोड कर सकेंगे।

  • आंसर-की डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट csirnet.nta.ac.in पर जाकर विजिट करें।
  • अब वेबसाइट के होमपेज पर “Provisional Answer Key - CSIR NET December 2025” लिंक पर क्लिक करें।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद एप्लीकेशन नबंर और जन्मतिथि को दर्ज करें।
  • लॉगिन डिटेल्स को भरने के बाद आंसर-की आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी।
  • अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।

इस दिन तक आपत्ति दर्ज करने का मौका

आसंर-की डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवार अपने उत्तरों का मिलान कर सकेंगे। करेक्शन विंडो 1 जनवरी, 2026 रात 11 बजे तक एक्टिव रहेगी। ऐसे में सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे तय समय से पहले अपनी आपत्ति दर्ज कर लें।

इतनी जमा करनी होगी ऑब्जेक्शन फीस

जो उम्मीदवार आपत्ति दर्ज करना चाहते हैं। उन्हें प्रति प्रश्न के लिए 200 रुपये ऑब्जेक्शन फीस के रूप में जमा करना अनिवार्य है। बगैर ऑब्जेक्शन फीस के आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी। इसके साथ ही एनटीए की ओर से रिजल्ट जल्द ही जारी किया जा सकता है। इसलिए परीक्षा में शामिल हुए सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे ऑफिशियल वेबसाइट अवश्य विजिट करते रहें। 

यह भी पढ़ें: HTET 2025: हरियाणा टीईटी में रजिस्ट्रेशन करने की लास्ट डेट नजदीक, इन स्टेप्स से करें अप्लाई