Move to Jagran APP

BSEB Inter Result 2023: बिहार बोर्ड इंटर नतीजों की घोषणा जल्द, मार्कशीट डाउनलोड इन वेबसाइट से

BSEB Inter Result 2023 परीक्षार्थी अपना परिणाम जल्द ही विभिन्न आधिकारिक वेबसाइट और एजुकेशन पोर्टल जागरणजोश डॉट कॉम (Jagranjosh.com) पर देख सकेंगे। हालांकि स्टूडेंट्स को इन वेबसाइट को पहले से ही बुकमार्क कर लेना चाहिए ताकि घोषणा के बाद जल्द नतीजे देख सकें।

By Rishi SonwalEdited By: Rishi SonwalPublished: Mon, 20 Mar 2023 09:59 AM (IST)Updated: Mon, 20 Mar 2023 02:52 PM (IST)
BSEB Inter Result 2023: जल्द ही घोषित होगा बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट, इन वेबसाइट पर करें चेक।

एजुकेशन डेस्क। BSEB Inter Result 2023: बिहार राज्य के शासकीय, सहायता प्राप्त और सम्बद्ध निजी विद्यालयों में शैक्षणिक वर्ष 2022-23 के दौरान इंटर के विभिन्न वर्गों (कला, वाणिज्य और विज्ञान) के कुल 13 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं के लिए आज यानी सोमवार, 20 मार्च 2023 की महत्वपूर्ण हो सकती है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति से प्राप्त जानकारी के मुताबिक बीएसईबी इंटर रिजल्ट 2023 की घोषणा जल्द ही की जाएगी। बीएसईबी इंटर रिजल्ट 2023 से असंतुष्ट छात्र-छात्राओं के लिए स्क्रूटिनी हेतु आवेदन के लिए ऑनलाइन फॉर्म 23 मार्च से उपलब्ध कराने की घोषणा पहले ही कर चुकी है। ऐसे में माना जा रहा है कि बीएसईबी बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट 2022 डेट, टाइम की घोषणा किसी भी समय कर सकता है।

loksabha election banner

यह भी पढ़ें - Bihar Board 12th Result 2023 LIVE: बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा परिणाम जल्द, जानें अपडेट

यह भी पढ़ें - BSEB 12th Result 2023 Scrutiny: बिहार इंटर रिजल्ट अपडेट, कम मार्क्स होने पर कराएं स्क्रूटिनी, 23 फॉर्म से आवेदन

BSEB Inter Result 2023: बिहार बोर्ड इंटर नतीजों की घोषणा इस समय तक

हालांकि, समिति द्वारा बीएसईबी इंटर रिजल्ट 2023 की घोषणा के समय की जानकारी साझा नहीं की गई है, लेकिन पूर्व के वर्षों के पैटर्न को देखें तो बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट की घोषणा दोपहर 3 बजे से 4 बजे के बीच करता रहा है। इस क्रम में उम्मीद की जा रही थी कि छात्र-छात्राएं अपना परिणाम घोषित तारीख को 3 बजे चेक कर पाएंगे। साथ ही, विषयवार प्राप्तांक भी ऑनलाइन मार्कशीट डाउनलोड करके जान सकेंगे।

यह भी पढ़ें - BSEB 12th Result 2023: बिहार बोर्ड क्या आज जारी करेगा इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम? पढ़ें अपडेट

BSEB Inter Result 2023: बिहार बोर्ड इंटर मार्कशीट डाउनलोड इन वेबसाइट से

ऐसे में जबकि बिहार बोर्ड बीएसईबी इंटर रिजल्ट की घोषणा जल्द ही करने जा रहा है। परीक्षार्थियों को कुछ वेबसाइट को पहले से ही बुकमार्क कर लेना चाहिए, क्योंकि परिणाम घोषित होने के बाद वेबसाइट सर्च करके ओपेन करने में काफी समय लग सकता है। इन वेबसाइट में निम्नलिखित शामिल हैं:-

  • biharboardonline.bihar.gov.in
  • secondary.biharboardonline.com
  • results.biharboardonline.com
  • Jagranjosh.com

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.