Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    BSEB 12th Result 2023 Scrutiny: बिहार इंटर रिजल्ट जल्द, स्क्रूटिनी के लिए 23 मार्च से आवेदन

    By Rishi SonwalEdited By: Rishi Sonwal
    Updated: Mon, 20 Mar 2023 02:47 PM (IST)

    Bihar Board BSEB 12th Result 2023 Scrutiny बिहार बोर्ड 12वीं मार्क्स से असंतुष्ट होने पर राज्य के 13 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं अपना आंसर-शीट की फिर से जांच हेतु स्क्रूटिनी के लिए अप्लाई कर सकते हैं। बीएसईबी ने 23 मार्च से अप्लीकेशन विंडो ओपेन करने की घोषणा की है।

    Hero Image
    Bihar Board BSEB 12th Result 2023 Scrutiny: बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट स्क्रूटिनी के लिए 30 मार्च कर करें अप्लाई।

    एजुकेशन डेस्क। Bihar Board BSEB 12th Result 2023 Scrutiny: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा वर्ष 2022-23 के लिए आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम के लिए बीएसईबी इंटर रिजल्ट 2023 की घोषणा प्राप्त जानकारी के अनुसार जल्द ही की जानी है। समिति के पिछले वर्षों के ट्रेंड के मुताबिक ही बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट 2023 की घोषणा दोपहर 3 बजे के बाद करेगा। इस क्रम में बीएसईबी द्वारा तीनों ही वर्गों के कुल 13 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं के परिणाम (प्रथम, द्वितीय या तृतीय श्रेणी) के साथ-साथ विषयवार प्राप्तांक ऑनलाइन बीएसईबी इंटर मार्कशीट 2023 के माध्यम से जारी की जाएगी, जिसे स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट, biharboardonline.bihar.gov.in से डाउनलोड कर सकेंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें - Bihar Board 12th Result 2023 LIVE: बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा परिणाम जल्द, जानें अपडेट

    यह भी पढ़ें - BSEB Inter Result 2023: बड़ी खबर, बिहार बोर्ड इंटर नतीजों की घोषणा इस समय तक, मार्कशीट डाउनलोड इन वेबसाइट से

    BSEB 12th Result 2023 Scrutiny: बिहार 12वीं रिजल्ट में कम मार्क्स होने पर कराएं स्क्रूटिनी

    हालांकि, यदि कोई छात्र या छात्रा बीएसईबी 12वीं रिजल्ट 2023 में घोषित अपने कुल प्राप्तांकों या किसी एक या अधिक प्राप्तांक से संतुष्ट नहीं होते हैं, तो उनके पास अपनी उत्तर पुस्तिकाओं की फिर से जांच यानी स्क्रूटिनी कराने का विकल्प मौजूद है। परीक्षार्थी अपनी आंसर-शीट की स्क्रूटिनी के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, जिसके लिए बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा तारीखों का ऐलान पहले ही किया जा चुकी है।

    यह भी पढ़ें - BSEB 12th Result 2023: बिहार बोर्ड क्या आज जारी करेगा इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम? पढ़ें अपडेट

    BSEB 12th Result 2023 Scrutiny: बिहार 12वीं रिजल्ट स्क्रूटिनी के लिए 23 फॉर्म से आवेदन

    बिहार बोर्ड द्वारा जारी स्क्रूटिनी को लेकर जारी जानकारी के अनुसार स्टूडेंट्स अपने बीएसईबी 12वीं रिजल्ट 2023 से असंतुष्ट होने पर अपनी कॉपियों की फिर से जांच के लिए 23 मार्च 2023 से आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए स्टूडेंट्स को आधिकारिक वेबसाइट, biharboardonline.bihar.gov.in पर घोषित तारीख पर एक्टिव किए जाने वाले लिंक के माध्यम अप्लाई करना होगा। साथ ही, निर्धारित शुल्क का भुगतान भी ऑनलाइन माध्यमों से करना होगा। बीएसईबी ने बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2023 स्क्रूटिनी के लिए ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख 30 मार्च निर्धारित की है।

    comedy show banner
    comedy show banner