Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    BSEB 12th Result 2023: क्या 22 मार्च को जारी होगा बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम? पढ़ें अपडेट

    By Rishi SonwalEdited By: Rishi Sonwal
    Updated: Mon, 20 Mar 2023 02:51 PM (IST)

    BSEB 12th Result 2023 आज यानी सोमवार 20 मार्च 2023 को बिहार बोर्ड से इंटरमीडिएट परीक्षाएं दिए 13 लाख छात्र-छात्राओं को उनके नतीजों के लिए अपडेट क्या मिल गया है? सोशल मीडिया पर वायरल एक अपडेट में परिणाम 22 मार्च को घोषित किए जाने का दावा किया जा रहा है।

    Hero Image
    BSEB 12th Result 2023: बिहार बोर्ड विज्ञान, वाणिज्य और कला वर्गों से 12वीं के 13 लाख स्टूडेंट्स के लिए अपडेट।

    एजुकेशन डेस्क। BSEB 12th Result 2023: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति यानी बिहार बोर्ड के अपडेट पर राज्य के 13 लाख से अधिक वाणिज्य, विज्ञान और कला वर्गों के वर्ष 2022-23 के दौरान कक्षा 12 के छात्र-छात्राओं की नजर है। बिहार बोर्ड द्वारा कक्षा 12 परीक्षा परिणामों पर आयोजन के एक माह से अधिक समय बीत जाने के बाद अब नतीजों पर कोई भी अपडेट आधिकारिक तौर पर अभी भी जारी नहीं किया गया है। दूसरी तरफ, सोशल मीडिया पर एक अपडेट में में परिणाम 22 मार्च 2023 की दोपहर 3 बजे घोषित किए जाने का दावा किया जा रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें - Bihar Board 12th Result 2023 LIVE: बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा परिणाम जल्द, जानें अपडेट

    यह भी पढ़ें - BSEB Inter Result 2023: बड़ी खबर, बिहार बोर्ड इंटर नतीजों की घोषणा इस समय तक, मार्कशीट डाउनलोड इन वेबसाइट से

    यह भी पढ़ें - BSEB 12th Result 2023 Scrutiny: बिहार इंटर रिजल्ट जल्द, कम मार्क्स होने पर कराएं स्क्रूटिनी, 23 फॉर्म से आवेदन

    BSEB 12th Result 2023: बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम यहां करें चेक

    बिहार बोर्ड के सूत्रों से हाल ही प्राप्त जानकारी के मुताबिक बीएसईबी 12वीं रिजल्ट 2023 की घोषणा आज यानी सोमवार, 20 मार्च 2023 तक घोषित किए जाने की जानकारी साझा की गई थी। हालांकि, इसके बाद समिति द्वारा कोई अपडेट अभी तक जारी नहीं दिया गया है। बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2023 को लेकर इंतजार कर रहे स्टूडेंट्स को फिलहाल बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट्स, biharboardonline.bihar.gov.in, onlinebseb.in, secondary.biharboardonline.com पर प्रकाशित होने वाले अपडेट्स के लिए समय-समय पर विजिट करते रहना चाहिए।

    BSEB 12th Result 2023: ऐसे देखें बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम

    दूसरी तरफ, बिहार बोर्ड बीएसईबी इंटर रिजल्ट 2023 को लेकर अपडेट जारी करने के साथ ही साथ परिणाम देखने के विकल्पों की भी जानकारी साझा की जाएगी। पिछले वर्षों के पैटर्न को देखें तो बिहार बोर्ड द्वारा बीएसईबी 12वीं रिजल्ट 2023 को आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाएगा। छात्र-छात्राएं अपने मोबाइल या कंप्यूटर के माध्यम से इन वेबसाइट पर एक्टिव करके सम्बन्धित पेज पर अपने रोल कोड व रोल नंबर भरकर सबमिट करके परिणाम देख सकेंगे। साथ ही, स्टूडेंट्स अपनी बिहार बोर्ड इंटर मार्कशीट 2023 भी डाउनलोड कर सकेंगे।

    comedy show banner
    comedy show banner