Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    BPSC 67th Prelims: बिहार 67वीं प्रारंभिक परीक्षा में पूछे गए ये प्रश्न, जानें कैसा रहा क्वेश्चन पेपर

    By Rishi SonwalEdited By:
    Updated: Sat, 01 Oct 2022 10:36 AM (IST)

    BPSC 67th Prelims बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा 67वीं प्रारंभिक पुनर्परीक्षा का आयोजन आज 30 सितंबर 2022 को दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक की एकल पाली में किया गया। इस परीक्षा के क्वेश्चन पेपर की प्रकृति मुख्य प्रश्न जान सकते हैं।

    Hero Image
    बीपीएससी 67वीं प्रारंभिक परीक्षा समाप्त, जाने जीएस क्वेश्चन पेपर एनालिसिस।

    नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। BPSC 67th Prelims: बिहार 67वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता पुनर्परीक्षा का आयोजन आज, 30 सितंबर, 2022 को राज्य लोक सेवा आयोग द्वारा दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक एकल पाली में फिर से किया गया। आयोग ने इस परीक्षा का फिर से आयोजन किया, जबकि इससे पहले 8 मई की परीक्षा पेपर लीक के चलते रद्द की गई थी। बीपीएससी की 67वीं प्रारंभिक परीक्षा के लिए 6 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने पंजीकरण किया है। उम्मीदवारों की इतनी बड़ी संख्या और बिना किसी अनियमितता के आयोजन के लिए आयोग ने इस बार बेहतर तैयारियां की थी। अधिकतम 150 अंकों की बीपीएससी 67वीं प्रारंभिक परीक्षा में सामान्य अध्ययन (जीएस) के अलग-अलग विषयों से बहुविकल्पीय प्रकृति के प्रश्न पूछे गए थे। इन विषयों/टॉपिक में करेंट अफेयर्स, भारत का इतिहास, बिहार की इतिहास, सामान्य भूगोल, राजव्यवस्था, आर्थिक व्यवस्था, आजादी के पश्चात बिहार की अर्थ-व्यवस्था, भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन एवं इसमें बिहार का योगदान आदि से प्रश्न पूछे गए थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें: BPSC 67th Prelims exam: बिहार 67वीं प्रारंभिक परीक्षा परिणाम पर बड़ी खबर, इस दिन जारी होंगे नतीजे

    यह भी पढ़ें - Government Jobs 2022: अक्टूबर में इन 50 हजार सरकारी नौकरियों के लिए करें आवेदन, केंद्र और राज्यों में भर्ती

    BPSC 67th Prelims: कैसा रहा पेपर, मेन क्वेश्चन 

    ऐसे में बिहार 67वीं प्रारंभिक पुनर्परीक्षा का आयोजन किया जा चुका है। परीक्षा में सम्मलित उम्मीदवारों के प्राप्त जानकारियों के मुताबिक परीक्षा में करेंट जीके से अधिक प्रश्न पूछे गए थे। साथ ही, उम्मीदवारों से प्राप्त प्रतिक्रियाओं के आधार पर जान सकते हैं कि बीएसससी जीएस क्वेश्चन पेपर का प्रकृति कैसी थी और किस-किस विषय से अधिक या कम प्रश्न पूछे गए थे। साथ ही, उम्मीदवारों से प्राप्त प्रतिक्रिया के अनुसार उनकी स्मृति आधारित मुख्य-मुख्य प्रश्न भी निम्नलिखित हैंं:-

    1. बिहार में तुर्कसत्ता का वास्तविक नाम क्या है?
    2. जयविलास महल कहां है या किसने बनवाया?
    3. आइसीसी के नये चेयरमैन कौन हैं?
    4. मगथ शासक बिंबिसार के चिकित्सक कौन थे?
    5. सौरमंडल का प्रधान आकाशपिंड कौन सा है?
    6. निफे क्या है? (निकिल और फेरस को मिलाकर निफे बनता है)
    7. गरजता चालिसा क्या है?
    8. बिहार का शोक किसे कहते है? (कोसी नदी)
    9. बिहार में महिलाओं की साक्षरता दर क्या है?
    10. आंसू में कौन सा पदार्थ घुला होता है?
    11. सौर गैस से सम्बन्धित प्रश्न।
    12. बिना बुझा हुआ चूना क्या है?
    13. भारती चीन सीमा का क्या नाम है?
    14. थोरियम के उत्पादन से सम्बन्धित प्रश्न।
    15. चौरी-चौरा कांड कहां हुआ था? (गोरखपुर, यूपी)
    16. हैलोफाइट क्या होता है?
    17. बॉयोगैस किन-किन से मिलकर बनती है?
    18. हांथी गुफा कहां है? (महाराष्ट्र में)
    19. डॉ. राजेंद्र प्रसाद को संविधान सभा का सभापति चुना गया?
    20. खुदीराम बोस ने किस स्थान पर किंग्सफोर्ड की हत्या?
    21. सीमांत गांधी किसे कहा जाता है? (अब्दुल गफ्फार खान)
    22. झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की मृत्यु कहां हुई थी?
    23. बारदोली सत्याग्रह का सफल नेतृत्व किसने किया था?
    24. गांधी-इरविन समझौता किस वर्ष हुआ था?
    25. सरदार उधमसिंह ने किसे मारा?
    26. बंगाल विभाजन पर किसने कहा था - ‘बंगाल विभाजन हमारे लिए बम की तरह है’?
    27. 1946 में भेजे गए कैबिनेट मिशन के सदस्य इनमें से कौन नहीं थे?
    28. सामुदायिक विकास का उद्देश्य क्या है?
    29. 2022 के उपराष्टपति चुनाव के लिए निर्वाचक मंडल में कितने सदस्य थे? (788)
    30. सुभाष चंद्र बोष ने निकोबार को क्या नया दिया था?