विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Bihar DElEd 2026: बिहार डीएलएड एंट्रेस टेस्ट के लिए आवेदन डेट एक्सटेंड, अब इस डेट तक रहेगा फॉर्म भरने का मौका

Published: Thu, 25 Dec 2025 03:23 PM (IST)

बीएसईबी की ओर से डीएलएड प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन तिथि को 9 जनवरी तक एक्सटेंड कर दिया गया है। ...और पढ़ें

Bihar D.El.Ed entrance test

Bihar D.El.Ed entrance test

HighLights

  1. बिहार डीएलएड एंट्रेस एग्जाम के लिए आवेदन तिथि बढ़ी।

  2. अब 9 जनवरी तक रहेगा फॉर्म भरने का मौका।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) की ओर से बिहार डीएलएड एंट्रेस एग्जाम 2026-27 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि को 9 जनवरी 2026 तक एक्सटेंड कर दिया गया है। ऐसे में जो छात्र अभी तक किसी कारणवश फॉर्म भरने से चूक गए थे वे अब बढ़ाई गई तिथि तक BSEB की ऑफिशियल वेबसाइट form.bsebdeled.com पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। एप्लीकेशन फॉर्म केवल ऑनलाइन ही भरा जा सकता है, अन्य किसी भी प्रकार से फॉर्म स्वीकार नहीं होंगे।

30 हजार सीटों पर होगा प्रवेश

इस प्रवेश परीक्षा के माध्यम से राज्य के 306 डीएलएड कॉलेजों में कुल 30 हजार रिक्त सीटों पर प्रवेश दिया जायेगा। आगे चलकर शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवा इस परीक्षा में भाग लेकर एडमिशन प्राप्त कर सकते हैं।

आवेदन के लिए पात्रता

  1. बिहार डीएलएड एंट्रेस एग्जाम में भाग लेने के लिए छात्र का उच्च माध्यम (+2) या इसके समकक्ष न्यूनतम 50 फीसदी अंकों के साथ उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
  2. आरक्षित वर्ग एवं निशक्तजन के लिए पर्सेंटेज में 5 फीसदी की छूट दी गई है।
  3. जो छात्र इस बार 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं में भाग लेने वाले हैं वे भी प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।
  4. शास्त्री, पॉलिटेक्निक, आईटीआई करने वाले छात्र आवेदन के लिए पात्र नहीं हैं।
  5. 10+2 में वोकेशनल कोर्स की योग्यता हासिल की है और मध्यमा के बाद इंटर किया है अथवा फोकनिया के बाद इंटर की योग्यता हासिल की है वे आवेदन के लिए पात्र हैं।
  6. अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 17 वर्ष (नामांकन वर्ष के प्रथम माह की प्रथम तिथि को) होनी चाहिए।

स्वयं भर सकते हैं फॉर्म

  • बिहार डीएलएड एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट form.bsebdeled.com पर विजिट करें।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको New Candidate ? Register New Candidate पर क्लिक करना है।
  • मांगी गई डिटेल भरकर पंजीकरण कर लेना है।
  • रजिस्ट्रेशन होने के बाद अभ्यर्थी लॉग इन के माध्यम से फॉर्म को पूरा कर लें।
  • अंत में निर्धारित फीस जमा करके फॉर्म को सबमिट कर दें।
  • एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
Bihar DElEd

कितना लगेगा शुल्क

बिहार डीएलएड प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन के साथ सामान्य, ओबीसी, बीसी, ईबीसी वर्ग को शुल्क के रूप में 960 रुपये जमा करना होगा। एससी, एसटी व दिव्यांग वर्ग के लिए आवेदन फीस 760 रुपये निर्धारित है। अभ्यर्थी फीस का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- टीचर बनने के लिए बहुत से कोर्सेज हैं उपलब्ध, 12th या ग्रेजुएशन के बाद सीधे ले सकते हैं प्रवेश