Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    BESB DElEd Result 2023: आज घोषित हो सकते हैं बिहार डीएलएड प्रवेश परीक्षा परिणाम, 3 लाख स्टूडेंट्स

    By Rishi SonwalEdited By: Rishi Sonwal
    Updated: Thu, 12 Oct 2023 08:08 AM (IST)

    BESB Bihar DElEd Result 2023 बिहार विद्यालय परीक्षा समिति अध्यक्ष ने 3 अक्टूबर को बिहार एसटीईटी रिजल्ट 2023 की घोषणा के दौरान जानकारी साझा की थी कि डीएलएड के नतीजे भी अगले सप्ताह में घोषित कर दिए जाएंगे। ऐसे में बिहार बोर्ड डीएलएड रिजल्ट 2023 की घोषणा आज यानी वीरवार 12 अक्टूबर 2023 को कर सकता है। लेटेस्ट अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट देखें।

    Hero Image
    BESB Bihar DElEd Result 2023: अपना परिणाम बीएसईबी डीएलएड पोर्टल, dledsecondary.biharboardonline.com पर ऑनलाइन देखें।

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। BESB Bihar DElEd Result 2023: बिहार डीएलएड प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित हुए 3 लाख से अधिक उम्मीदवारों का नतीजों की इंतजार जल्द ही समाप्त होने जा रहा है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) द्वारा राज्य के डीएलएड संस्थानों में संचालित होने वाले प्राथमिक शिक्षा में डिप्लोमा (डीएलएड) पाठ्यक्रमों में दाखिल के लिए आयोजित की गई प्रवेश परीक्षा के परिणाम कभी भी घोषित किए जा सकते हैं। बीएसईबी के अध्यक्ष ने हाल ही में 3 अक्टूबर को बिहार एसटीईटी रिजल्ट 2023 की घोषणा के दौरान जानकारी साझा की थी कि डीएलएड के नतीजे भी अगले सप्ताह में घोषित कर दिए जाएंगे। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि बिहार बोर्ड डीएलएड रिजल्ट 2023 की घोषणा आज यानी वीरवार, 12 अक्टूबर 2023 को कर देगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें - Bihar DElEd Result 2023: इस तिथि तक घोषित हो जाएंगे डीएलएड प्रवेश परीक्षा परिणाम, BSEB अध्यक्ष ने बताई Date

    BESB DElEd Result 2023: ऐसे देखें बिहार बोर्ड डीएलएड के नतीजे

    ऐसे में जबकि बिहार डीएलएड रिजल्ट 2023 का इंतजार जल्द ही समाप्त होने जा रही है, स्टूडेंट्स को ध्यान देना चाहिए कि वे अपना परिणाम बीएसईबी डीएलएड पोर्टल, dledsecondary.biharboardonline.com पर ऑनलाइन देख सकेंगे। इसके लिए स्टूडेंट्स को बिहार बोर्ड डीएलएड रिजल्ट 2023 की घोषणा के बाद इस पोर्टल पर विजिट करना होगा। इसके बाद छात्र-छात्राओं को प्रवेश परीक्षा परिणाम के लिंक पर क्लिक करना होगा और फिर नये पेज पर विवरणों (पंजीकरण संख्या, पासवर्ड, आदि) के माध्यम से स्टूडेंट्स अपने नतीजे और स्कोर कार्ड देख व प्रिंट कर सकेंगे।

    बता दें कि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने डीएलएड प्रवेश परीक्षा 5 से 15 जून 2023 तक आयोजित की थी, जबकि इस प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 जनवरी 2023 से 27 फरवरी 2023 तक बीएसईबी द्वारा संचालित की गई थी।

    यह भी पढ़ें - Bihar DElEd Result 2023: कभी भी घोषित हो सकता है बिहार डीएलएड रिजल्ट, इन स्टेप्स से कर सकेंगे चेक