Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Bihar DElEd Result 2023: इस तिथि तक घोषित हो जाएंगे डीएलएड प्रवेश परीक्षा परिणाम, BSEB अध्यक्ष ने बताई Date

    By Rishi SonwalEdited By: Rishi Sonwal
    Updated: Wed, 04 Oct 2023 04:16 PM (IST)

    Bihar DElEd Result 2023 बिहार डीएलएड रिजल्ट 2023 डेट को लेकर जानकारी बीएसईबी अध्यक्ष आनंद किशोर ने मंगलवार 3 अक्टूबर को बिहार माध्यमिक पात्रता परीक्षा (BSEB STET 2023) नतीजों की घोषणा के दौरान साझा की। बोर्ड अध्यक्ष ने कहा कि बीएसईबी डीएलएड रिजल्ट 2023 की भी घोषणा की तैयारियों में जुटा है और रिजल्ट बनाए जाने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है।

    Hero Image
    Bihar DElEd Result 2023: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने परीक्षा 5 से 15 जून तक आयोजित की थी।

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। Bihar DElEd Result 2023: बिहार राज्य के विभिन्न शिक्षा संस्थानों संचालित होने वाले डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (डीएलएड) में दाखिले के लिए आयोजित की गई प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित 3 लाख से अधिक उम्मीदवारों का नतीजों का इंतजार जल्द ही समाप्त होने जा रही है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा 5 से 15 जून 2023 तक आयोजित की गई डीएलएड प्रवेश परीक्षा का परिणाम 9 अक्टूबर से शुरू होने वाले सप्ताह के दौरान समाप्त हो जाएगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार डीएलएड रिजल्ट 2023 डेट को लेकर जानकारी बीएसईबी अध्यक्ष आनंद किशोर ने मंगलवार, 3 अक्टूबर को बिहार माध्यमिक पात्रता परीक्षा (BSEB STET 2023) नतीजों की घोषणा के दौरान साझा की। बोर्ड अध्यक्ष ने कहा कि बीएसईबी डीएलएड रिजल्ट 2023 की भी घोषणा की तैयारियों में जुटा है और रिजल्ट बनाए जाने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि बिहार डीएलएड रिजल्ट 2023 अगले सप्ताह यानी 12 अक्टूबर तक घोषित कर दिया जाएगा।

    Bihar DElEd Result 2023: BSEB पोर्टल पर देखें स्कोर कार्ड

    ऐसे में जबकि बिहार बोर्ड डीएलएड रिजल्ट 2023 जल्द ही घोषित किया जाना है, उम्मीदवारों को परिणाम चेक करने के स्टेप को जान लेना चाहिए। बोर्ड द्वारा बीएसईबी डीएलएड रिजल्ट 2023 लिंक को आधिकारिक वेबसाइट, dledsecondary.biharboardonline.com पर एक्टिव किया जाएगा। उम्मीदवारों को इस घोषणा के बाद इस लिंक पर क्लिक करके रिजल्ट पेज पर जाना होगा और फिर अपने पंजीकृत विवरणों (आइडी, पासवर्ड, आदि) के माध्यम से लॉग-इन करना होगा। लॉग-इन के बाद उम्मीदवार अपना परिणाम और स्कोर कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

    यह भी पढ़ें - Bihar DElEd Result 2023: जल्द घोषित हो सकते हैं बिहार डीएलएड परीक्षा परिणाम, कटेगरी-वाइज इतना रह सकता है कट-ऑफ

    बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने डीएलएड प्रवेश परीक्षा 2023 के लिए आवेदन 15 जनवरी से 27 फरवरी तक आमंत्रित किए थे। इस परीक्षा के लिए आवेदन किए 3 लाख उम्मीदवारों के लिए प्रवेश पत्र 27 मई को जारी किए गए थे और परीक्षा जून 2023 के पहले से दूसरे सप्ताह के दौरान आयोजित की गई थी।