Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    AIBE 18 Answer Key Out 2023: बीसीआई ने ऑल इंडिया बार एग्जाम आंसर-की रिलीज, देखें डाउनलोड का आसान तरीका

    By Nandini DubeyEdited By: Nandini Dubey
    Updated: Tue, 12 Dec 2023 12:42 PM (IST)

    ऑल इंडिया बार एग्जाम (AIBE 18 Answer Key Out 2023) का आयोजन 10 दिसंबर 2023 को किया गया था। इसके बाद से कैंडिडेट्स उत्तरकुंजी की राह देख रहे थे। वहीं अब बीसीआई ने यह इंतजार समाप्त कर दिया है। आंसर-की आधिकारिक वेबसाइट पर रिलीज कर दी गई है। अभ्यर्थी पोर्टल पर जाकर इसकी जांच कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवारों को पोर्टल् पर विजिट करना चाहिए।

    Hero Image
    AIBE 18 Answer Key Out 2023: बीसीआई ने ऑल इंडिया बार एग्जाम आंसर-की रिलीज, देखें डाउनलोड का आसान तरीका

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। ऑल इंडिया बार एग्जाम आंसर-की (AIBE 18 Answer Key 2023) रिलीज कर दी गई है। बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) की ओर से आयोजित होने वाली इस परीक्षा के लिए एआईबीई 18 परीक्षा की अस्थायी उत्तरकुंजी आधिकारिक वेबसाइट http://www.allindiabarexamination.com पर रिलीज कर दी है। इस एग्जाम में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि वे पोर्टल पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं। अभ्यर्थी चाहें तो इसे नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक या फिर स्टेप्स को फॉलो करके भी डाउनलोड कर सकते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके डाउनलोड कर सकते हैं आंसर-की 

    आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर करें क्लिक  

    AIBE 18 Answer Key 2023: ऑल इंडिया बार एग्जाम आंसर-की डाउनलोड करने के लिए फाॅलो करें ये स्टेप्स

    ऑल इंडिया बार एग्जाम आंसर-की डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट http://www.allindiabarexamination.com पर जाना होगा। इसके बाद, होमपेज पर, उस लिंक पर क्लिक करें, जिसमें लिखा है, "उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें"। अब उत्तर कुंजी की एक पीडीएफ स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी। इसके बाद, उत्तर कुंजी जांचें और इसे डाउनलोड करें

    अब भविष्य के संदर्भ के लिए कुंजी का प्रिंटआउट लें।

    AIBE 18 Answer Key 2023: 10 दिसंबर को हुआ था ऑल इंडिया बार एग्जाम 

    ऑल इंडिया बार एग्जाम का आयोजन 10 दिसंबर, 2023 को किया गया था। इसके बाद से कैंडिडेट्स उत्तरकुंजी की राह देख रहे थे। वहीं, अब बीसीआई ने यह इंतजार समाप्त कर दिया है। उत्तरकुंजी आधिकारिक वेबसाइट पर रिलीज कर दी है। कैंडिडेट्स पोर्टल पर जाकर इसकी जांच कर सकते हैं।

    बीसीआई की ओर से उत्तरकुंजी पर आपत्ति दर्ज कराने का मौका भी दिया जाएगा। इसके तहत, उम्मीदवारों को लगता है कि उन्हें किसी प्रश्न पर कोई ऑब्जेक्शन है तो वे दर्ज करा सकेंगे। इसके बाद जल्द ही फाइनल आंसर-की और नतीजे जारी होंगे। 

    यह भी पढ़ें: AIBE 18 Registration 2023: बढ़ गई ऑल इंडिया बार एग्जाम रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट, चेक करें नई तारीख