Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    क्या आप जानते हैं, महिलाएं क्यों पहनती है पैरों में पायल

    By Rahul SharmaEdited By:
    Updated: Wed, 31 Aug 2016 11:18 AM (IST)

    इस बात को लेकर हमारे पास सिर्फ एक ही जवाब रहता हैं कि अपनी सुंदरता बढ़ाने के लिए वो ऐसा करती हैं, किंतु इसके पीछे और भी कई कारण छिपे हुए हैं ।

    हम सभी भारतीय महिलाओं को पैरों में पायल पहने हुए देखते हैं। आखिर स्त्रियां इसका उपयोग क्यों करती है या फिर इन्हें अपने पैरों में क्यों पहनती हैं जिसके उपर कभी हमारी नजर नहीं गई। इस बात को लेकर हमारे पास सिर्फ एक ही जवाब रहता हैं कि अपनी सुंदरता बढ़ाने के लिए वो ऐसा करती हैं, किंतु इसके पीछे और भी कई कारण छिपे हुए हैं । कई शादियों में घर में आ रही दुल्हन को पायल पहनाई जाती है। इसके पीछे सिर्फ श्रृंगार ही एक वजह नहीं है। ये वजह उनके घर की समृद्धि और खुशहाली से जुड़ी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    स्त्रियों के सोलह श्रृंगार में पायल का भी महत्वपूर्ण स्थान हैं, किन्तु इसके अलावा भी कहा जाता हैं कि पायल को पैरों में पहनने से दैवीय शक्तियां आकर्षित होती हैं। जिससे घर में सुख समृद्धि और शांति आती हैं। इसी के साथ पायल सोने या चांदी कि महत्वपूर्ण धातु से बनी होती हैं। इसी के साथ यह हमेशा पैरो में घर्षण करती हैं जिसकी वजह से पैरो को इन तत्वों से मजबूती मिलती हैं।

    पायल कि सुरीली आवाज घर में आने वाली नकारात्मक शक्तियों पर लगाम लगाती हैं तथा इन शक्तियों को घर में प्रवेश होने से रोकती हैं और पुरे वातावरण को पवित्र करती हैं। इसकी धातु हमारे शरीर के लिए लाभदायक हैं. क्योकि कई सारे रोगों के लिए धातु कि भस्म का उपयोग किया जाता हैं।

    इसी के साथ यह धार्मिक आधारों के ऊपर भी बहुत पवित्र मानी गयी हैं। साथ ही पायल कि आवाज भी लोगों के लिए सुरम्य वातावरण पैदा करता हैं। इसलिए औरते अपने पैरो में पायल पहनती हैं।

    पढ़ें- यहां नहाने से होता है चमत्कार,खोया प्यार दौड़ा-दौड़ा आता है पास

    लेस्बियन नहीं है, फिर भी यहां लड़कियां करती हैं लड़कियों से ही शादी

    comedy show banner
    comedy show banner