विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Share Market Close: कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 106 और निफ्टी 13 अंक गिरकर हुआ बंद

By Priyanka KumariEdited By: Priyanka Kumari
Published: Fri, 28 Jul 2023 04:27 PM (IST)

Share Market Closing कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन बाजार में गिरावट जारी है। आज भी दोनों सूचकांक में मामूली गिरावट के साथ बंद हुए हैं। विदेशी फंड की निकासी और अमेरिकी बाजारों में कमजोर रुझानों के बीच आईटी और बैंकिंग शेयरों में बिकवाली के कारण आज भी बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ है। आज सेंसेक्स 106 अंक और निफ्टी 13 अंक गिरकर बंद हुआ है।

Share Market Close: कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन बाजार में गिरावट
Share Market Close: कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन बाजार में गिरावट

HighLights

  1. एनएसई निफ्टी 13.85 अंक या 0.07 प्रतिशत की गिरावट के साथ 19,646.05 पर बंद हुआ।
  2. गुरुवार को अमेरिकी बाजार नकारात्मक दायरे में बंद हुए।
  3. विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने गुरुवार को 3,979.44 करोड़ रुपये की इक्विटी बेची।

 नई दिल्ली, बेजनेस डेस्क। भारतीय शेयर बाजार में कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन भी गिरावट देखने को मिली है। आज दोनों बेंचमार्क सेंसेक्स और निफ्टी गिरावट के साथ बंद हुए हैं। विदेशी फंड की निकासी और अमेरिकी बाजारों में कमजोर रुझानों के बीच आईटी और बैंकिंग शेयरों में बिकवाली के कारण बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट आई।

आज भारतीय शेयर बाजार पर, 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 106.62 अंक या 0.16 प्रतिशत की गिरावट के साथ 66,160.20 पर बंद हुआ। दिन के दौरान यह 388.17 अंक या 0.58 प्रतिशत की गिरावट के साथ 65,878.65 पर आ गया। एनएसई निफ्टी 13.85 अंक या 0.07 प्रतिशत की गिरावट के साथ 19,646.05 पर बंद हुआ।

बीते दिन गुरुवार को बीएसई बेंचमार्क 440.38 अंक या 0.66 प्रतिशत गिरकर 66,266.82 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 118.40 अंक या 0.60 प्रतिशत गिरकर 19,659.90 पर बंद हुआ था।

कौन-कौन थे टॉप गेनर्स और लूजर्स?

सेंसेक्स पैक में एनटीपीसी, पावर ग्रिड, महिंद्रा एंड महिंद्रा, जेएसडब्ल्यू स्टील, बजाज फाइनेंस, आईटीसी और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर बढ़त के साथ बंद हुए हैं। वहीं, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक, टाटा मोटर्स, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, एक्सिस बैंक, इंफोसिस, इंडसइंड बैंक, टेक महिंद्रा और मारुति के शेयर में गिरावट के साथ बंद हुए।

दुनिया के बाजारों का हाल

एशियाई बाजारों में, सियोल, शंघाई और हांगकांग हरे निशान में बंद हुए जबकि टोक्यो निचले स्तर पर बंद हुआ। यूरोप के शेयर बाजार मिश्रित रुख के साथ कारोबार कर रहे थे। गुरुवार को अमेरिकी बाजार नकारात्मक दायरे में बंद हुए।

इस बीच, वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.42 प्रतिशत की गिरावट के साथ 83.89 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। एक्सचेंज डेटा के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने गुरुवार को 3,979.44 करोड़ रुपये की इक्विटी बेची।

रुपये में आई गिरावट

कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन यानी शुक्रवार सत्र में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 32 पैसे गिरकर 82.24 (अनंतिम) पर बंद हुआ। आज इंटरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में स्थानीय इकाई अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 82.30 पर कमजोर खुली। इंट्रा-डे ट्रेडिंग के दौरान घरेलू मुद्रा ने 82.19 के उच्चतम स्तर को छुआ और 82.34 के निचले स्तर को छुआ।

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।