विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Share Market Open: सपाट खुला भारतीय शेयर बाजार, सेंसेक्स 66400 के करीब

By Abhinav ShalyaEdited By: Abhinav Shalya
Published: Tue, 25 Jul 2023 10:19 AM (IST)

Share Market Open भारतीय शेयर बाजार की आज लगभग सपाट कारोबार हो रहा है। सेंसेक्स 66440 और निफ्टी 19700 के ...और पढ़ें

निफ्टी 19,700 के नीचे कारोबार कर रहा है।
निफ्टी 19,700 के नीचे कारोबार कर रहा है।

नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत मंगलवार को सपाट हुई। बाजार के दोनों मुख्य सूचकांक मामूली बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। बीएसई सेंसेक्स 7.30 अंक की बढ़त के साथ 66,391.24 अंक और एनएसई निफ्टी 5.05 अंक 19,677.40 पर कारोबार कर रहा है।

एनएसई पर सुबह 10 बजे 1374 शेयर बढ़त के साथ और 575 शेयर गिरकर कारोबार कर रहे थे। आईटी और एफएमजीसी इंडेक्स को छोड़कर बाकी सभी इंडेक्स बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। सबसे अधिक तेजी ऑटो, मेटल, एनर्जी और ऑयल एंड गैस शेयरों में है।

टॉप गेनर्स और लूजर्स

सेंसेक्स पैक में अल्ट्राटेक सीमेंट, जेएसडब्लू स्टील, एनटीपीसी, टाटा मोटर्स, टाटा स्टील, पावर ग्रिड, एमएंडएम, एचडीएफसी बैंक, इंडसइंड बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाइटन, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, सनफार्मा, विप्रो, बजाज फाइनेंस, नेस्ले और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर बढ़कर खुले।

आईटीसी, एशियन पेंट्स, टेक महिंद्रा, एक्सिस बैंक, एलएंडटी, एसबीआई, बजाज फिनसर्व, इन्फोसिस, एचयूएल, टीसीएस, एचसीएल टेक और मारुति सुजुकी के शेयर में शुरुआती कारोबार में दबाव देखा गया।

दुनिया के शेयर बाजारों क्या है हाल?

एशिया के ज्यादातर बाजार हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं। टोक्यो और हांगकांग के बाजारों में सबसे ज्यादा बढ़त देखी गई है। यूरोप के बाजार कल मिले-जुले बंद हुए थे। सोमवार को अमेरिका के बाजारों में 0.40 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली थी। बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.13 प्रतिशत की हल्की तेजी के साथ 82.85 डॉलर प्रति बैरल पर बना हुआ है। एफआईआई की ओर से शुक्रवार को 82.96 करोड़ रुपये की बिकवाली की गई थी।

दुनिया के ज्यादातर बाजारों की चाल अमेरिकी फेड के फैसले पर निर्भर करेगी। अनुमान लगाया जा रहा है कि अमेरिका का केंद्रीय बैंक ब्याज दरों में 0.25 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर सकता है।