'फोन में ऐप डाउनलोड करो और शारीरिक संबंध बनाओ...', महाराष्ट्र में काला जादू करने वाला फर्जी तांत्रिक गिरफ्तार
Pune Black Magic Case पुणे पुलिस ने पिंपरी चिंचवाड़ से प्रसाद भीमराव तामदार नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी काले जादू का ढोंग करके लोगों को गुमराह करता था और उनसे धोखाधड़ी करता था। वह लोगों को शारीरिक संबंध बनाने की सलाह देता था और चोरी-छिपे उनके निजी पलों को देखता था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
डिजिटल डेस्क, पुणे। महाराष्ट्र के पिंपरी चिंचवाड़ से पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, शख्स ने काले जादू का ढोंग करके कई लोगों से धोखाधड़ी की। यही नहीं, आरोपी चोरी-चुपके मोबाइल फोन की मदद से लोगों पर नजर रखता था।
कैसे करता था गुमराह?
पिंपरी चिंचवाड़ से गिरफ्तार हुए इस शख्स की पहचान 29 साल के प्रसाद भीमराव तामदार के रूप में हुई है। तामदार पिंपरी चिंचवाड़ के बवधान में एक आश्रम चालाता था। वो काला जादू का नाटक करके लोगों की परेशानी हल करने का दावा करता था। ऐसे में कई लोग अपनी समस्या लेकर तामदार के आश्रम में आने लगे।
यह भी पढ़ें- Puri Stampede: पुरी रथ यात्रा भगदड़ मामले में सरकार का बड़ा एक्शन, SP-DM का ट्रांसफर और पुलिस अधिकारी निलंबित
शारीरिक संबंध बनाने की देता था सलाह
पुलिस अधिकारियों की मानें तो आश्रम में आने वाले लोगों को तामदार फोन में एक ऐप डाउनलोड करने के लिए कहता था। इस ऐप के जरिए लोगों के फोन का एक्सेस तामदार को मिल जाता था। वो लोगों को महिलाओं और सेक्स वर्कर्स के साथ शारीरिक संबंध बनाने की सलाह देता था और जब लोग उसकी आज्ञा मानते थे तो वो फोन से उनपर नजर रखता था और उनके निजी पलों को चोरी-छिपे देखा करता था।
पुलिस ने किया गिरफ्तार
पिंपरी चिंचवाड़ पुलिस के डीसीपी ने बताया कि चार लोगों ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने बीएनएस समेत कई धाराओं में तामदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच की जा रही है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।