Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Maharashtra Legislative Assembly : विपक्ष के सदस्यों ने किया प्रदर्शन, शिंदे सरकार पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप

    By AgencyEdited By: Babli Kumari
    Updated: Tue, 27 Dec 2022 02:41 PM (IST)

    विपक्ष ने सीएम एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली राज्य सरकार पर भ्रष्टाचार में लिप्त होने का आरोप लगाया। महाराष्ट्र में विपक्षी विधायकों ने विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान मंगलवार को अपना विरोध जारी रखा लेकिन आज उन्होंने पारंपरिक लोकगीतों को अपनी अभिव्यक्ति के लिए चुना।

    Hero Image
    विधानसभा के बाहर गीत गाते विधायक। (फोटो/एएनआई)

    नागपुर, एजेंसी।  विपक्षी सदस्यों ने मंगलवार को महाराष्ट्र विधानसभा परिसर में वारकरियों की तरह पदयात्रा निकालकर प्रदर्शन किया और एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली राज्य सरकार पर भ्रष्टाचार में लिप्त होने का आरोप लगाया।

    महाराष्ट्र विधानमंडल के दोनों सदनों को सोमवार को दिन भर के लिए स्थगित कर दिया गया था, जब विपक्ष ने कृषि मंत्री अब्दुल सत्तार के इस्तीफे की मांग को लेकर कार्यवाही रोक दी थी।

    विपक्षी दलों के विधायकों ने राज्य सरकार की नीतियों और राज्य के मंत्रियों द्वारा कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के खिलाफ नागपुर में विधान भवन की सीढ़ियों पर पारंपरिक लोक गीत गाकर अनोखे तरीके से विरोध प्रदर्शन किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    विपक्षी सदस्यों ने सोमवार को विधान भवन की सीढ़ियों पर धरना देते हुए राज्य के मंत्री अब्दुल सत्तार पर भ्रष्टाचार और अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए उन्हें मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मांग की थी।

    यह भी पढ़ें- महाराष्ट्र विधानसभा ने सीमा विवाद पर पास किया प्रस्ताव, 865 मराठी भाषी गांवों को लेकर कानूनी लड़ाई रहेगी जारी

    यह भी पढ़ें-Maharashtra-Karnataka Border Row: महाराष्ट्र विधानसभा ने सीमा विवाद पर सर्वसम्मति से प्रस्ताव किया पारित

    comedy show banner
    comedy show banner