Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Fadnavis ने नाम लिए बिना उद्धव पर कसा तंज, बोले- लोकतंत्र की बात करने वाले सदन में सिर्फ 46 मिनट बैठे

    By Edited By: Amit Singh
    Updated: Sat, 31 Dec 2022 11:26 PM (IST)

    महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नाम लिए बिना पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की बात करने वाले पूरे सत्र के दौरान सिर्फ 46 मिनट सदन में बैठे हैं। उद्धव महाराष्ट्र विधान परिषद के सदस्य हैं।

    Hero Image
    लोकतंत्र की बात करने वाले सदन में सिर्फ 46 मिनट बैठे: देवेंद्र फडणवीस का तंज

    मुंबई, राज्य ब्यूरो। Maharashtra Politics: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर तंज कसते हुए कहा कि जो लोग लोकतंत्र की बात करते हैं, वे पूरे सत्र के दौरान सिर्फ 46 मिनट सदन में बैठे। महाराष्ट्र विधानमंडल के शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद शुक्रवार शाम मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ प्रेस को संबोधित करते समय देवेंद्र फडणवीस ने उद्धव ठाकरे का नाम लिए बिना तंज कसा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एक बार ही सदन में गए उद्धव

    उद्धव महाराष्ट्र विधान परिषद के सदस्य हैं। नागपुर में चले शीतकालीन सत्र के दौरान उद्धव ठाकरे सिर्फ एक बार 46 मिनट के लिए उच्च सदन में गए। कर्नाटक-महाराष्ट्र सीमा विवाद पर भाषण देने के बाद वह सदन से निकल गए। महाविकास आघाड़ी (MVA) सरकार के दौरान मुख्यमंत्री रहते हुए उन पर मुख्यमंत्री कार्यालय नहीं आने का आरोप लगता रहा।

    Maharashtra: अविश्वास प्रस्ताव पेश करने पर विपक्ष के 20 से 25 विधायक भाजपा में होंगे शामिल: चंद्रशेखर बावनकुले

    नाक के नीचे से निकाल ले गए 50 विधायक

    संवाददाता सम्मेलन में देवेंद्र फडणवीस और एकनाथ शिंदे ने उद्धव के पुत्र आदित्य ठाकरे को भी जवाब दिया। आदित्य ठाकरे ने कहा था कि राज्य सरकार एक 32 वर्षीय नौजवान (उनसे) से डर गई है। दोनों नेताओं ने कहा कि सरकार तो उनके बाप (उद्धव) से भी नहीं डरती। देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि हम उनकी नाक के नीचे से उनकी पार्टी के 50 विधायक निकाल ले गए और वे कुछ नहीं कर सके।

    MVA के विधायकों ने विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ लाए अविश्वास प्रस्ताव, अजीत पवार बोले- मुझे इसकी जानकारी नहीं

    उद्धव ठाकरे का सीएम एकनाथ शिंदे पर निशाना, बोले- जो कुछ बना नहीं सकते; वो लेते हैं चोरी और कब्जे का सहारा

    comedy show banner
    comedy show banner