विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 20, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

देश एग्रो को मिली जमीन को लेकर विवादों में फंसे रितेश-जेनेलिया, भाजपा ने लगाया सत्‍ता के गलत इस्‍तेमाल का आरोप

By Jagran NewsEdited By: Arijita Sen
Published: Thu, 20 Oct 2022 12:15 PM (IST)Updated: Thu, 20 Oct 2022 12:39 PM (IST)

रितेश देशमुख और उनकी पत्‍नी जेनेलिया डिसूजा इन दिनों लातूर में बनी अपनी कंपनी देश एग्रो को लेकर विवादों में ...और पढ़ें

देश एग्रो को मिली जमीन को लेकर विवादों में फंसे रितेश-जेनेलिया
देश एग्रो को मिली जमीन को लेकर विवादों में फंसे रितेश-जेनेलिया

मुंबई, एजेंसी। बालीवुड अभिनेता रितेश देशमुख (Ritesh Deshmukh) और उनकी पत्‍नी जेनेलिया डिसूजा (Genelia DSouza) की कंपनी देश एग्रो प्राइवेट लिमिटेड (Desh Agro Private Limited) को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। यह मामला महाराष्‍ट्र के लातूर में महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम (MIDC) क्षेत्र में इनकी कंपनी को 2.55 लाख वर्ग मीटर की एक जमीन आवंटित करने से संबंधित है। कंपनी को यह जमीन उसके गठन होने के महज तीन सप्‍ताह के भीतर और आवंटन के लिए आवेदन करने के मात्र दस दिन बाद मुहैया कराई गई है।

भाजपा नगर उपाध्‍यक्ष प्रदीप मोरे (Pradeep More) ने आरोप लगाते हुए कहा है कि लातूर में जमीन आवंटन के लिए पिछले दो सालों से 16 कंपनियां प्रतीक्षारत हैं, जबकि साल 2021 में स्‍थापित कंपनी देश एग्रो को पलक-झपकते ही जमीन मिल गई है। इस पर भाजपा के जिला अध्‍यक्ष गुरुनाथ मागे (Gurunath Mage) ने भी सवाल उठाया है।

महाराष्ट्र ATS की बड़ी कार्रवाई, PFI के पनवेल सचिव और दो सदस्य गिरफ्तार

कंपनी को दिए लोन पर भी उठ रहा सवाल

मालूम हो कि यह कंपनी एक एग्रो प्रोसेसिंग यूनिट है, जिसमें रितेश और जेनेलिया की बराबर की हिस्‍सेदारी है। कंपनी को यह जमीन 605 रुपये प्रति वर्ग मीटर की रियायती दर उपलब्‍ध कराया गया है, जिसके लिए कंपनी पर 15.29 करोड़ का खर्च बैठ रहा है। कंपनी पर सिर्फ जमीन आवंटन को लेकर ही नहीं सवाल उठाया गया है, बल्कि लातूर जिला केंद्रीय सहकारी बैंक द्वारा अक्टूबर, 2021 और जुलाई, 2022 में कंपनी को दिए गए 116 करोड़ रुपये के कर्ज को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

भाजपा ने लगाया सत्‍ता के दुरुपयोग का आरोप

भाजपा की जिला इकाई ने सूचना का अधिकारी (आरटीआइ) का इस्‍तेमाल करते हुए भूमि विवाद पर सवाल उठाया है और आरोप लगाया है यह सरासर सत्‍ता का दुरुपयोग है। मालूम हो कि रितेश देशमुख महाराष्‍ट्र के पूर्व दिवंगत मुख्‍यमंत्री विलासराव देशमुख (Vilasrao Deshmukh) के बेटे हैं और कांग्रेस नेता अमित देशमुख (Amit Deshmukh) उनके भाई हैं। अमित महाराष्‍ट्र विकास अघाड़ी की सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं और उनके ही कार्यकाल के दौरान जमीन का आवंटन हुआ था। वह उस वक्‍त लातूर जिले के संरक्षक मंत्री थे।

कंपनी ने किया आरोपों का खंडन

हालांकि, देश एग्रो ने इन सभी आरोपों का खंडन किया है। कंपनी के इंस्टालेशन मैनेजर दिनेश केसारे (Dinesh Kesare) ने भाजपा से ऐसा न करने का अनुरोध करते हुए कहा है कि कंपनी का गठन लातूर के किसानों की मदद करने और क्षेत्र में कृषि आधारित उद्योग का विकास करने के मकसद से किया गया है।

Mumbai News: मुंबई में होटल, मॉल को बम से उड़ाने की धमकी, अनजान व्यक्ति ने 112 पर की कॉल