विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 20, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

महाराष्ट्र ATS की बड़ी कार्रवाई, PFI के पनवेल सचिव और दो सदस्य गिरफ्तार

By AgencyEdited By: Babita Kashyap
Published: Thu, 20 Oct 2022 08:27 AM (IST)

महाराष्ट्र एटीएस (Maharashtra ATS) ने पीएफआइ के सचिव और दो अन्य सदस्यों को पनवेल (Panvel) से गिरफ्तार किया है। पनवेल ...और पढ़ें

पीएफआइ के सचिव और दो अन्य सदस्य पनवेल (Panvel) से गिरफ्तार
पीएफआइ के सचिव और दो अन्य सदस्य पनवेल (Panvel) से गिरफ्तार

मुंबई, एजेंसी। प्रतिबंधित संगठन पीएफआइ (Popular Front of India) के खिलाफ एक और कार्रवाई देखने को मिलीहै। महाराष्ट्र एटीएस (Maharashtra ATS) ने पीएफआइ के सचिव और दो अन्य सदस्यों को पनवेल (Panvel) से गिरफ्तार किया है।

ऐसा आरोप है कि प्रतिबंधित होने के बावजूद भी पीएफआइ अपने संगठन को आगे बढ़ाने के प्रयास में जुटी हुई है और गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपित पीएफआइ की विस्तार टीम से जुड़े हैं।

ऐसा कहा जा रहा है कि पनवेल में पीएफआइ सदस्यों की एक बैठक की खुफिया जानकारी महाराष्ट्र एटीएस को मिली थी जिसके बाद एटीएस ने ये कार्रवाई की। आतंकवाद निरोधी दस्ता (ATS) इस मामले की जांच में जुटा हुआ है।

बीते दिनों मुंबई से हुआ था एक आतंकी गिरफ्तार

गौरतलब है कि बीते कुछ दिन पहले भी महाराष्ट्र एटीएस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुंबई से एक आतंकी को गिरफ्तार किया था। इस आतंकी का नाम चरत सिंह उर्फ इंद्रजीत सिंह बताया गया है। जांच में सामने आया था कि ये आतंकी कनाडा बेस्ड वांटेड क्रिमिनड लखबीर सिंह लांडा के संपर्क में है।

इसने 9 मई को पंजाब पुलिस इंटेलिजेंस हेडक्वार्टर (Punjab Police Intelligence Headquarters) पर ग्रेनेड हमला किया था। इसकी उम्र 30 साल बतायी गई थी और मूल रूप से ये पंजाब का रहना वाला था।

मोहाली में पुलिस इंटेलिजेंस हेडक्वार्टर पर हुआ था ग्रेनेड हमला

महाराष्ट्र एटीएस से मिली जानकारी के अनुसार चरत सिंह पर आठ मामले दर्ज हैं। पंजाब की कपूरथला जेल से माचा 2022 में वे पैरोल पर छूटकर आया था। पैरोल अवधि में भी उसने अपने साथियों के साथ मिलकर 9 मई 2022 को रॉकेट प्रोपेल्ड ग्रेनेड से मोहाली में पंजाब पुलिस, इंटेलिजेंस हेडक्वार्टर पर हमला किया था।

यह भी पढ़ें -

राजस्‍थान की पहली मुस्लिम प्रोफेसर अंजुम आरा जो पढ़ाएंगी संस्कृत, कहा- जितना पवित्र कुरान, उतना ही रामायण

देश के शीर्ष 10 सबसे गरीब राज्यों में शामिल है ओडिशा: बिहार, झारखंड से भी पीछे