यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 20, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Mumbai News: मुंबई में होटल, मॉल को बम से उड़ाने की धमकी, अनजान व्यक्ति ने 112 पर की कॉल
Mumbai News पुलिस को 112 नंबर पर किसी व्यक्ति ने सूचना दी कि मुंबई में कई बम धमाके होंगे। फोन ...और पढ़ें

मुंबई, एजेंसी। मुंबई में एक व्यक्ति ने मुंबई पुलिस को 112 पर फोन कर मुंबई में कई जगह धमाके करने की धमकी दी। फोन कॉल के बाद पुलिस हरकत में आ गई। वायरलेस से पुलिस ने सारी सिक्योरिटी को अलर्ट कर दिया। फोन कॉल के बाद पुलिस ने जगह जगह डॉग स्कवायड और बॉम्ब डिटेक्टर के साथ छापेमारी की। बॉम्ब ब्लास्ट की धमकी के बाद पुलिस मुस्तैद है।
पुलिस ने बताया कि 112 पर मिली धमकी
एजेंसी की खबर के अनुसार मुंबई पुलिस ने बताया कि फोन करने वाले ने धमकी दी कि मुंबई में एक साथ कई जगह धमाके होंगे। कॉल करने वाले ने मॉल और होटल में बम धमाके होने की बात कही। मुंबई पुलिस के मुताबिक पुलिस को धमकी भरा फोन कॉल आया था। फोन करने वाले ने कहा कि मुंबई में तीन बम धमाके होंगे। पुलिस ने मीडिया को बताया कि फोन कॉल के बाद सुरक्षा एजेंसी जांच कर रही हैं। फोन करने वाले व्यक्ति का भी पता लगाया जा रहा है।
