विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 20, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

AC Compressor Blast: महाराष्ट्र में एसी इंस्टॉल करते वक्त कंप्रेसर में धमाका; हादसे में तीन की मौत, 03 घायल

By AgencyEdited By: Amit Singh
Published: Thu, 20 Oct 2022 06:01 AM (IST)

अलीबाग में एयर कंडीशनर के कंप्रेसर में विस्फोट होने से तीन श्रमिकों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल ...और पढ़ें

एसी के कंप्रेसर में विस्फोट से तीन लोगों की मौत
एसी के कंप्रेसर में विस्फोट से तीन लोगों की मौत

मुंबई, एएनआई: रायगढ़ जिले के अलीबाग में बुधवार शाम एयर कंडीशनर (एसी) के कंप्रेसर में विस्फोट होने से तीन श्रमिकों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हैं । श्रमिक राष्ट्रीय केमिकल एंड फर्टिलाइजर (आरसीएफ) कंपनी के संयंत्र में एयर कंडीशनर इंस्टॉल कर रहे थे उसी समय अचानक एसी कंप्रेसर में धमाका हो गया। विस्फोट के सही कारण का पता लगाने के लिए जांच शुरू की गई है। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़े: शिंदे और फडणवीस के साथ मंच साझा करने पर पवार की सफाई, 'हम राजनीतिक रूप से भिन्न, खेल के विकास के लिए आए साथ'

एसी इंस्टॉल करते वक्त कंप्रेसर में हुआ धमाका

विस्फोट में मरने वाले श्रमिकों की पहचान अंकित शर्मा (27), फैजल शेख (32) और दिलशाद इदरसी (29) के रूप में की गई है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक घायल श्रमिकों की पहचान साजिद सिद्दीकी, जितेंद्र शेरके और अतिंदर के रूप में हुई है। घायलों को इलाज के लिए मुंबई के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक शाम करीब 4 बजकर 45 मिनट पर सभी एयर कंडीशनर इंस्टॉल कर रहे थे। तभी राष्ट्रीय केमिकल एंड फर्टिलाइजर के कंट्रोल रूम में एसी कंप्रेसर में धमाका हो गया।

फैक्ट्री में किसी तरह का रिसाव नहीं

हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, पुलिस को आरसीएफ प्रबंधन के ओर से जानकारी दी गई है कि फैक्ट्री में किसी तरह का रिसाव नहीं है और कामकाज ठीक तरह से चल रहा है। वहीं, बीते दिनों एक घर में गैस सिलेंडर फटने के बाद एक की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकी आठ साल के बच्चे सहित उसके परिवार के पांच सदस्य गंभीर रूप से झुलस गए थे। यह हादसा शहर के बख्शी का तालाब (बीकेटी) थाना क्षेत्र के अंतर्गत सोमवार शाम को हुआ था।

यह भी पढ़े: Mumbai News: मुंबई में होटल, मॉल को बम से उड़ाने की धमकी, अनजान व्यक्ति ने 112 पर की कॉल