विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 20, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शिंदे और फडणवीस के साथ मंच साझा करने पर पवार की सफाई, 'हम राजनीतिक रूप से भिन्न, खेल के विकास के लिए आए साथ'

By Jagran NewsEdited By: Amit Singh
Published: Thu, 20 Oct 2022 05:14 AM (IST)

शिंदे ने कहा कि पवार के उनके और भाजपा नेताओं के साथ मंच साझा करने से कुछ लोगों की रातों ...और पढ़ें

पवार के साथ मंच साझा करने पर कुछ लोगों की नींद उड़ सकती है
पवार के साथ मंच साझा करने पर कुछ लोगों की नींद उड़ सकती है

मुंबई, प्रेट्र : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और भाजपा नेता आशीष शेलार ने राकांपा के अध्यक्ष शरद पवार के साथ यहां बुधवार को मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) के चुनावों की पूर्व संध्या पर आयोजित विशेष रात्रि भोज में शिरकत की। इस मौके पर शिंदे ने कहा कि पवार के उनके और भाजपा नेताओं के साथ मंच साझा करने से कुछ लोगों की रातों की नींद उड़ सकती है। हालांकि, उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन इसे पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की ओर इंगित टिप्पणी माना जा रहा है।

यह भी पढ़े: Mumbai News: अब दीवाली उत्सव मनाने को लेकर आमने-सामने आए उद्धव व शिंदे गुट, कोर्ट ने की एक गुट की याचिका खारिज

शिंदे ने बिना नाम लिए कसा तंज

मुख्यमंत्री शिंदे ने इस मौके पर कहा, 'पवार, फडणवीस और शेलार एक ही मंच पर.. इससे कुछ लोगों की रातों की नींद उड़ सकती है। लेकिन यह राजनीति करने की जगह नहीं है। हम सभी खेल के प्रशंसक और समर्थक हैं। इसलिए हम अपने राजनीतिक मतभेदों के बावजूद खेल के विकास के लिए साथ आए हैं।' शिवसेना नेतृत्व के खिलाफ शिंदे के विद्रोह के कारण ठाकरे के नेतृत्व वाली महा विकास अघाड़ी (एमवीए) सरकार गिर गई थी। जिसमें शिवसेना ने इस साल जून में राकांपा और कांग्रेस के साथ सत्ता साझा की थी। शिवसेना के 55 में से 39 विधायकों के साथ शिंदे के विद्रोह के कारण भी पार्टी में फूट पड़ी है।

यह भी पढ़े: महाराष्‍ट्र में अब तक Omicron के नए वैरिएंट के 18 नए मामले आए सामने, कहीं यह अगली लहर की दस्‍तक तो नहीं

पूरे मामले में पवार की सफाई

वहीं, पवार, फडणवीस और शेलार के साथ मंच साझा करने पर शरद पवार ने सफाई दी है। अपने एक बयान में उन्होंने कहा कि 20 अक्टूबर को मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (एमसीए) के चुनाव होने हैं। उन्होंने कहा कि हम सभी राजनीतिक रूप से भिन्न हैं, लेकिन खेल के विकास के लिए साथ आए हैं। शरद पवार और आशीष शेलार के पैनल ने मुख्यमंत्री शिंदे और डिप्टी सीएम फडणवीस के साथ बैठक की, जहां उन्होंने एमसीए के विकास की मांग रखी।