विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 19, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Mumbai News: अब दीवाली उत्सव मनाने को लेकर आमने-सामने आए उद्धव व शिंदे गुट, कोर्ट ने की एक गुट की याचिका खारिज

By Jagran NewsEdited By: Vinay Kumar Tiwari
Published: Wed, 19 Oct 2022 08:13 PM (IST)

Mumbai News नवरात्र में भी उद्धव ठाकरे की पत्नी रश्मि ठाकरे शिवसेना के बड़े लाव-लश्कर के साथ ठाणे के एक ...और पढ़ें

Mumbai News: उच्च न्यायालय ने ठाणे में दीवाली उत्सव मनाने का उद्धव गुट की याचिका खारिज की
Mumbai News: उच्च न्यायालय ने ठाणे में दीवाली उत्सव मनाने का उद्धव गुट की याचिका खारिज की

मुंबई, राज्य ब्यूरो। Mumbai News: मुंबई उच्च न्यायालय ने शिवसेना के उद्धव गुट की वह याचिका खारिज कर दी, जिसमें उसने उसी मैदान पर दीवाली उत्सव मनाने की अनुमति मांगी थी, जिस पर यही उत्सव मनाने की अनुमति शिवसेना के शिंदे गुट को मिल चुकी है।

उद्धव ठाकरे गुट के तीन सदस्यों मंदार विचारे, सुधीर बेलोसे एवं जनक संघवी ने मुंबई उच्च न्यायालय में याचिका दायर कर ठाणे महानगरपालिका की शिकायत की थी कि ठाणे मनपा राजनीतिक दबाव में काम कर रही है। अधिकारी याचिकाकर्ताओं को परेशान करने की नीयत से राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता के तहत काम कर रहे हैं।

जबकि दूसरे समूह ने कोर्ट को बताया कि वे दस साल से इसी मैदान पर अपना दीवाली उत्सव करते आ रहे हैं, और यहां उत्सव करने की अनुमति उन्हें किसी राजनीतिक दबाव में नहीं, बल्कि अपनी निजी हैसियत के आधार पर मिली है।

ठाणे मनपा के वकील राम आप्टे ने भी कोर्ट को बताया कि मैदान के उपयोग के लिए 30 दिन पहले आवेदन करना पड़ता है। जिस समूह को अनुमति मिली है उसने सारे अनापत्ति प्रमाणों के साथ 19 सितंबर को आवेदन कर दिया था। जबकि याचिकाकर्ताओं ने सिर्फ एक अनापत्ति प्रमाणपत्र के साथ तीन अक्तूबर को आवेदन किया।

Bengal News: सीएम ममता बनर्जी ने खोला एक बड़ा राज, कहा- टाटा को सिंगुर से मैंने नहीं, माकपा ने निकाला

दोनों पक्षों की सुनवाई के बाद उच्चन्यायालय के न्यायमूर्तिद्वय आर.डी.धानुका एवं कमल खता की खंडपीठ ने माना कि ठाणे मनपा ने नियमानुसार ही निर्णय किया है, और उद्धव गुट से संबंधित लोगों की याचिका खारिज कर दी।

बता दें कि ठाणे मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का गृहक्षेत्र माना जाता है। लेकिन उद्धव गुट इस क्षेत्र में भी अपना वर्चस्व स्थापित करना चाहता है। इसीलिए जन्माष्टमी के अवसर पर शिंदे गुट के समानांतर ही उद्धव गुट ने भी दही हांडी उत्सव का आयोजन किया था।

यह भी पढ़ें- Bengal News: जानें सौरव गांगुली के नाम पर बंगाल में क्यों नहीं थम रही राजनीति, तृणमूल-भाजपा के बाद अब माकपा की एंट्री

नवरात्र में भी उद्धव ठाकरे की पत्नी रश्मि ठाकरे शिवसेना के बड़े लाव-लश्कर के साथ ठाणे के एक दुर्गा पंडाल में देवी के दर्शन करने आई थीं। अब उद्धव गुट उसी मैदान में दीवाली के समय संगीत कार्यक्रम आयोजित करना चाहता है, जो ठाणे मनपा द्वारा शिंदे गुट के लोगों को दिया जा चुका है।