Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Maharashtra: 'बंपर बहुमत से तीसरी बार भी जीतेंगे पीएम मोदी...', फडणवीस ने अगले साल लोकसभा चुनाव लड़ने की अटकलों को किया खारिज

    By AgencyEdited By: Babli Kumari
    Updated: Thu, 16 Nov 2023 08:18 PM (IST)

    Maharashtra Newsदिवाली के मौके पर यहां अपने आवास पर पत्रकारों से बात करते हुए फडणवीस ने कहा कि लोगों ने पहले ही 2024 के आम चुनावों में बंपर बहुमत के साथ मोदी को तीसरा कार्यकाल देने का मन बना लिया है।चाहे कोई कितनी भी कोशिश कर ले लोग अपना मन नहीं बदलेंगे। उन्होंने आगे कहा वह भाजपा के साथ बने रहेंगे और पार्टी उन्हें जो भी जिम्मेदारी सौंपेगी उसे निभाएंगे।

    Hero Image
    महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस (फाइल फोटो)

    पीटीआई, मुंबई। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने बृहस्पतिवार को कहा कि देश में लोगों ने पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक और कार्यकाल देने का फैसला कर लिया है। दिवाली के मौके पर यहां अपने आवास पर पत्रकारों से बात करते हुए भारतीय जनता पार्टी नेता ने उन अटकलों को भी खारिज कर दिया कि वह खुद अगले साल लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    फडणवीस ने कहा, "लोगों ने पहले ही 2024 के आम चुनावों में बंपर बहुमत के साथ मोदी को तीसरा कार्यकाल देने का मन बना लिया है। चाहे कोई कितनी भी कोशिश कर ले, लोग अपना मन नहीं बदलेंगे।"

    नागपुर से लड़ेंगे महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 

    लोकसभा चुनाव लड़ने की अटकलों के बारे में पूछे जाने पर फडणवीस ने कहा कि वह अगले साल होने वाले महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में नागपुर से चुनाव लड़ेंगे। वह वर्तमान में नागपुर दक्षिण-पश्चिम विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं।

    पत्रकारों ने जब उनसे सवाल किया कि वह अगले दस वर्षों में खुद को कहां देखते हैं तो इस प्रश्न पर पूर्व मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि वह भाजपा के साथ बने रहेंगे और पार्टी उन्हें जो भी जिम्मेदारी सौंपेगी वह उसे निभाएंगे। मराठा आरक्षण के मुद्दे और कार्यकर्ता मनोज जारांगे के चल रहे राज्यव्यापी दौरे पर फडणवीसने कहा कि उनकी प्राथमिकता कानून और व्यवस्था सुनिश्चित करना है।

    नागपुर में कैबिनेट विस्तार करने की कर रहे हैं कोशिश 

    कैबिनेट विस्तार के बारे में पूछे जाने पर फडणवीस ने कहा, "हम नागपुर में अगले महीने के शीतकालीन सत्र से पहले कैबिनेट विस्तार करने की कोशिश कर रहे हैं।"

    जनवरी में अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि लोग इसे लेकर उत्साहित हैं और कई लोग इस कार्यक्रम में शामिल होना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार अयोध्या में महाराष्ट्र भवन के लिए जमीन आवंटित करने पर सहमत हो गई है।

    यह भी पढ़ें- राम मंदिर दर्शन को लेकर भाजपा ने स्थापित किया पर्यटन और यात्रा विभाग! राज ठाकरे ने BJP पर साधा निशाना

    यह भी पढ़ें- Maharashtra: दुष्कर्म पीड़िता के बच्चे को गोद लेने के बाद उसका DNA टेस्ट कराना सही नहीं: बॉम्बे HC