Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राम मंदिर दर्शन को लेकर भाजपा ने स्थापित किया पर्यटन और यात्रा विभाग! राज ठाकरे ने BJP पर साधा निशाना

    By AgencyEdited By: Sonu Gupta
    Updated: Thu, 16 Nov 2023 07:24 PM (IST)

    महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) प्रमुख राज ठाकरे ने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि ऐसा लगता है कि पार्टी ने एक पर्यटन और यात्रा विभाग स्थापित करना शुरू कर दिया है। भाजपा को अपने द्वारा किए गए कामों के आधार पर चुनाव लड़ना चाहिए।उन्होंने भाजपा से सवाल करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेता राम मंदिर में दर्शन करने को लेकर मतदाताओं के क्यों लुभा रहे हैं।

    Hero Image
    राज ठाकरे ने BJP पर साधा निशाना । फाइल फोटो।

    ठाणे, पीटीआई। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) प्रमुख राज ठाकरे ने भाजपा नेता अमित शाह के उस बयान पर कटाक्ष किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर मध्य प्रदेश में भाजपा सरकार सत्ता में बनी रहती है तो वह राज्य के लोगों के लिए अयोध्या की यात्रा की व्यवस्था करेगी। उन्होंने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि ऐसा लगता है कि सत्ताधारी पार्टी पर्यटन और यात्रा विभाग स्थापित कर ली है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राज ठाकरे ने भाजपा से किया सवाल

    ठाणे की अपनी यात्रा के दौरान राज ठाकरे ने गुरुवार को पत्रकारों से कहा कि मुझे ऐसा लगता है कि भाजपा ने एक पर्यटन और यात्रा विभाग स्थापित करना शुरू कर दिया है। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा को अपने द्वारा किए गए कामों के आधार पर चुनाव लड़ना चाहिए। उन्होंने भाजपा से सवाल करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेता राम मंदिर में दर्शन करने को लेकर मतदाताओं के क्यों लुभा रहे हैं।

    यह भी पढ़ेंः Mumbai: अमित शाह के चुनावी वादे पर उद्धव गुट वाली शिवसेना ने जताई आपत्ति, ECI को पत्र लिखकर की शिकायत

    मराठा आरक्षण कभी वास्तविकता में नहीं बनेगा। इस बारे में मैंने पहले भी कहा है। क्या मराठा कार्यकर्ता मनोज जारांगे के पीछे कोई और है? जाति की राजनीति के माध्यम से महाराष्ट्र में शांति भंग करने का प्रयास किया जा रहा है। जालना जिले में भूख हड़ताल पर रहे जारांगे ने इस माह की शुरुआत में अपना भूख हड़ताल समाप्त कर लिया। जारांगे ने अपने समुदाय के लिए आरक्षण लागू करने के लिए सरकार के सामने 24 दिसंबर तक की समयसीमा तय की है। इस मामले में हमें बाद में पता चलेगा कि इन सबके पीछे कौन है।- राज ठाकरे

    राज्य की शांति भंग करने की हो रही कोशिशः ठाकरे

    उन्होंने संदेह व्यक्त किया कि मराठा आरक्षण की मांग करने वाले कार्यकर्ता मनोज जारांगे के विरोध के पीछे कोई और ही था। उन्होंने सवाल किया कि जब चुनाव नजदीक है तो मराठा आरक्षण का मुद्दा क्यों उठाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य में जाति की राजनीति के कारण महाराष्ट्र में शांति को भंग करने का प्रयास किया जा रहा है। राज ठाकरे ने सत्तारूढ़ दलों पर चुनाव से पहले मतदाताओं का ध्यान भटकाने का आरोप लगाते हुए कहा कि मतदाताओं का ध्यान भटकाया जाता है और चुनाव में जनता गलत लोगों को चुनती है और खुद ही पांच साल तक परेशान रहती है। 

    यह भी पढे़ंः 'भगवान राम पूरे देश...', मुफ्त रामलला के दर्शन के वादे पर अमित शाह पर भड़के संजय राउत, EC से लगाई ये गुहार