Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'भगवान राम पूरे देश...', मुफ्त रामलला के दर्शन के वादे पर अमित शाह पर भड़के संजय राउत, EC से लगाई ये गुहार

    By AgencyEdited By: Piyush Kumar
    Updated: Tue, 14 Nov 2023 11:28 AM (IST)

    मध्य प्रदेश में चुनावी रैली के दौरान अमित शाह ने यह बात कही है कि एमपी में भाजपा की सरकार बनने के बाद राज्य की जनता को राज्य सरकार के खर्चे पर भगवान रामलला के दर्शन करवाए जाएंगे। भाजपा नेता के इस बात पर शिवसेना यूबीटी सांसद संजय राउत ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि भगवान रामलला पूरे देश और दुनिया के हैं।

    Hero Image
    अमित शाह के रामलला के निशुल्क दर्शन वाले बयान पर संजय राउत ने अपनी प्रतिक्रिया दी।(फोटो सोर्स: जागरण)

    गुना,एएनआई। मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को विधानसभा चुनाव (MP Election 2023) होना है। चुनावी जनसभा में एक तरफ जहां कांग्रेस नेता ओबीसी आरक्षण का मुद्दा उठा रहे हैं तो वहीं भाजपा राम मंदिर के जरिए कांग्रेस पर निशाना साध रही है।  अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर के उद्घाटन की तारीख तय हो गई है। मंदिर का उद्घाटन 22 जनवरी को किया जाएगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मध्य प्रदेश में चुनावी रैली के दौरान अमित शाह ने यह बात कही है कि एमपी में भाजपा की सरकार बनने के बाद राज्य की जनता को राज्य सरकार के खर्चे पर भगवान रामलला के दर्शन करवाए जाएंगे। इस बात पर मंगलवार को शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने बीजेपी पर निशाना साधा है।  

    भगवान रामलला पूरे देश और दुनिया के हैं: संजय राउत

    उन्होंने कहा,"मैंने मध्य प्रदेश के चुनाव प्रचार के दौरान अमित शाह और बीजेपी नेताओं के बयान को सुना और पढ़ा है कि अगर मध्य प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनती है तो लोग मध्य प्रदेश के भगवान रामलला के दर्शन निशुल्क कर सकेंगे।

    शिवसेना नेता ने आगे कहा,"भगवान रामलला पूरे देश और दुनिया के हैं। क्या इसका मतलब यह है कि अगर आप मध्य प्रदेश में हार गए तो आप मध्य प्रदेश को लोगों को रामलला के दर्शन करने से सिर्फ इसलिए रोक देंगे क्योंकि उन्होंने भाजपा को वोट नहीं दिया।"

    उन्होंने आगे सवाल उठाया, .हमारे देश में किस तरह की राजनीति चल रही है? चुनाव आयोग को इस पर कार्रवाई करनी चाहिए।''

    भाजपा भगवान राम लला के दर्शन का खर्च वहन करेगी: अमित शाह

    बता दें कि गुना के राघौगढ़ में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए, अमित शाह ने वादा किया कि अगर मध्य प्रदेश में उनकी सरकार बनती है तो भाजपा भगवान राम लला के दर्शन का खर्च वहन करेगी। अमित शाह ने कहा, "...आप 3 दिसंबर को बीजेपी की सरकार बनाएं, बीजेपी की मध्य प्रदेश सरकार आपको मुफ्त में भगवान रामलला के दर्शन कराने में मदद करेगी...।"

    कांग्रेस ने भारतीय संस्कृति का अपमान किया: अमित शाह  

    केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने आगे कांग्रेस पार्टी पर मंदिर के निर्माण को 'रोकने' और भारतीय संस्कृति का 'अपमान' करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा, "कांग्रेस पार्टी ने हमेशा हमारे तीर्थ स्थलों और भारतीय संस्कृति का अपमान किया है। 

    यह भी पढ़ें: MP Election 2023: 'बीजेपी की सरकार आई तो मुफ्त में कराएंगे रामलला के दर्शन...', अमित शाह ने रैली में मतदाताओं से किया वादा