Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Mumbai: राज्यपाल कोश्यारी का त्यागपत्र स्वीकार होने पर NCP अध्यक्ष शरद पवार बोले- महाराष्ट्र को मिला छुटकारा

    By Jagran NewsEdited By: Shashank Mishra
    Updated: Sun, 12 Feb 2023 08:51 PM (IST)

    कोश्यारी ने 23 जनवरी को एक विज्ञप्ति जारी कर बताया था कि उन्होंने प्रधानमंत्री से स्वयं को सभी राजकीय जिम्मेदारियों से मुक्त करने की इच्छा जताई है। मा ...और पढ़ें

    Hero Image
    कोश्यारी का त्यागपत्र स्वीकार होने पर राकांपा अध्यक्ष शरद पवार ने कहा, यह निर्णय और पहले लिया जाना चाहिए था।

    राज्य ब्यूरो, मुंबई। महाराष्ट्र के राज्यपाल भगतसिंह कोश्यारी का त्यागपत्र स्वीकार होने के बाद राज्य के नेताओं की तरफ से तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। राकांपा अध्यक्ष शरद पवार ने कहा है कि यह निर्णय और पहले लिया जाना चाहिए था। अब महाराष्ट्र को छुटकारा मिला। कोश्यारी का त्यागपत्र रविवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने स्वीकार कर लिया। विपक्षी गठबंधन महाविकास आघाड़ी कई महीनों से उन्हें हटाने की मांग कर रहा था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    खुद कोश्यारी ने 23 जनवरी को एक विज्ञप्ति जारी कर बताया था कि उन्होंने प्रधानमंत्री से स्वयं को सभी राजकीय जिम्मेदारियों से मुक्त करने की इच्छा जताई है। माना जा रहा है कि उनकी इसी इच्छा पर विचार करते हुए उन्हें राज्यपाल के दायित्व से मुक्त किया गया है। लेकिन उनके त्यागपत्र स्वीकार किए जाने को महाराष्ट्र का विपक्षी खेमा अपनी जीत मान रहा है।

    छत्रपति शिवाजी महाराज एवं सावित्रीबाई फुले पर दिए थे बयान

    शिवसेना के युवा नेता आदित्य ठाकरे ने उन्हें महाराष्ट्र विरोधी राज्यपाल बताते हुए उनका त्यागपत्र स्वीकार किए जाने को महाराष्ट्र की जीत बताया है। शिवसेना प्रवक्ता संजय राउत ने भी कहा है कि महाराष्ट्र के लोग उन्हें हटाने की मांग एक साल से करते आ रहे थे। उन्हें छत्रपति शिवाजी महाराज एवं सावित्रीबाई फुले पर दिए गए बयानों के कारण हटाया गया है।

    ये भी पढ़ें- विशेषज्ञों ने गिनाए मिट्टी की जांच से फसल की मार्केटिंग तक एग्री स्टार्टअप के लिए अवसर

    ये भी पढ़ें- Fact Check Story: वायरल वीडियो में ‘न किसी की आंख का नूर हूं’ गजल को गाने वाले गायक संजय सावंत हैं