Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नव दुर्गा चैरिटेबल ट्रस्ट ने दुर्गा मूर्ति विसर्जन से किया इनकार, कहा- सीएम एकनाथ शिंदे का है इंतजार

    By AgencyEdited By: Babita Kashyap
    Updated: Fri, 07 Oct 2022 08:10 AM (IST)

    ठाणे के नव दुर्गा चैरिटेबल ट्रस्ट (Nav Durga Charitable Trust) ने दुर्गा मूर्ति विसर्जन से इनकार करते हुए कहा है कि जब कि माननीय मुख्‍यमंत्री एकनाथ शिंदे पंडाल में दर्शन के लिए नहीं आएंगे तब तक विसर्जन नहीं किया जाएगा।

    Hero Image
    नव दुर्गा चैरिटेबल ट्रस्ट ने दुर्गा प्रतिमा विसर्जन से इनकार कर दिया है।

    ठाणे, एजेंसी। नव दुर्गा चैरिटेबल ट्रस्ट (Nav Durga Charitable Trust) ने दुर्गा प्रतिमा विसर्जन से इनकार कर दिया है। एनडीसी ट्रस्ट के अध्यक्ष का कहना है कि जब तक राज्‍य के मुख्‍यमंत्री एकनाथ शिंदे (CM Eknath Shinde ) यहां दर्शन के लिए नहीं आएंगे तब तक प्रतिमा विसर्जन नहीं किया जाएगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    समाचार एजेंसी एएनआइ के अनुसार ट्रस्ट के सदस्‍यों का कहना है कि हमने माननीय मुख्‍यमंत्री जी को पंडाल में दर्शन के लिए आने का अनुरोध किया था, लेकिन वे शायद भूल गए हैं। जब तक वे यहां दर्शन करने नहीं आएंगे हम मूर्ति का विसर्जन नहीं करेंगे।

    क्‍या कहना है नवदुर्गा चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष तानाजी कोलेकर का

    बता दें कि नवदुर्गा चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष तानाजी कोलेकर हैं वह शिवसेना के पदाधिकारी भी हैं। उनका कहना है कि निजी तौर पर भी सीएम एकनाथ शिंदे को यहां आने का आमंत्रण दिया गया था।

    कोलेकर ने बताया कि हम लोग शाम तक मुख्‍यमंत्री जी का इंतजार करेंगे और इसके बाद ही दुर्गा मूर्ति विसर्जन को लेकर कोई निर्णय लिया जाएगा। हम मुख्‍यमंत्री जी के यहां आने के साथ उनके मैसेज का भी इंतजार कर रहे हैं।

    विसर्जन के लिए की जाती है खास तैयारी

    गौरतलब है कि नौ दिन तक दुर्गा मां की पूजा अर्चना के बाद दसवें दिन यानि विजयदशमी का मां की मूर्ति का विसर्जन किया जाता है। मां को विदाई देने से पहले पूजा पाठ समेत विभिन्‍न रस्‍में निभायी जाती है और फिर नम आंखों से मां की विदाई की जाती है।

    मूर्ति विसर्जन के समय काफी संख्‍या में लोग एकत्रित हो विभिन्‍न नदी व जलाशयों में मां की मूर्ति का विसर्जन करते हैं।

    यह भी पढ़ें -

    Bilaspur Crime: गाली-गलौज करने से किया मना तो पड़ोसियों ने दो भाईयों को जमकर पीटा, एक की मौत

    Odisha Ravan Dahan: दशहरा उत्सव में वर्षा ने डाला खलल, रावण दहन पर आतिशबाजी का मजा भी किरकिरा

    comedy show banner
    comedy show banner