विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 07, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bilaspur Crime: गाली-गलौज करने से किया मना तो पड़ोसियों ने दो भाईयों को जमकर पीटा, एक की मौत

By Jagran NewsEdited By: Babita Kashyap
Published: Fri, 07 Oct 2022 07:26 AM (IST)

Bilaspur Crime दशहरे की रात गाली गलौज कर रहे पड़ोसियों को मना कर रहे दो भाईयों को कमरे में बंद ...और पढ़ें

पड़ोसियों को गाली देने से मना करने पर दो भाईयों पर जानलेवा हमला किया गया
पड़ोसियों को गाली देने से मना करने पर दो भाईयों पर जानलेवा हमला किया गया

बिलासपुर, जागरण आनलाइन डेस्‍क। दशहरा की रात पड़ोसी आपस में गाली- गलौज कर माहौल खराब कर रहे थे, ऐसे में दो भाइयों ने उसे मना किया तो नाराज हो पड़ोसियों ने उन्‍हें कमरे में बंद कर लोहे के फावड़े और चाकू से हमले करना शुरु कर दिया। इस हमले में छोटे भाई की जान चली गई। सिरगिट्टी पुलिस ने हत्‍या का मामला दर्ज कर लिया है।

ग्राम नागपुरा निवासी कर्ण कुमार रात्रे 5 अक्टूबर को शाम 7.30 बजे अपने छोटे भाई कमलेश रात्रे के साथ रावण दहन देखने बनक चौक सिरगिट्टी गए थे। दशहरा देख रात 11 बजे वहां से घर लौट रहे थे। विनोद डहरिया अपने घर के पास शराब पीकर गाली-गलौज कर रहा था।

भाईयों को घसीटकर ले गए

कमलेश ने उसे गाली देने से मना किय। इस बात को लेकर विनोद में बहस होने लगी। वहीं विनोद के परिजन सुरेश डहरिया व उनकी पत्नी रानी डहरिया, गंगा डहरिया, अमन डहरिया भी पहुंचे। सभी ने करण और कमलेश को पीटा। दोनों भाईयों को घसीटकर अपने घर के अंदर ले गए।

लोहे के फावड़े और चाकू से किया हमला 

एक कमरे में बंद कर उन्होंने करण और कमलेश को जमकर पीटा। उन्होंने करण और कमलेश पर लोहे के फावड़े और चाकू से हमला किया। इससे कमलेश गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद करण ने किसी तरह दरवाजा खोलकर कमलेश को लेकर बाहर आया और अपनी जान बचाई।

कमलेश को परिजन ने गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से उसे सिम्स रेफर कर दिया गया। परिजन घायलों को सिम्स ले आए। उसकी जांच के बाद सिम्स के डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें -

Sidhi Road Accident: ट्रक और आटो की जोरदार टक्‍कर, मां-बेटे समेत तीन की मौत; चार की हालत गंभीर

मुंबई में बांद्रा-वर्ली सी लिंक हादसे का आरोपित गिरफ्तार, पांच लोगों की मौत का है मामला