यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 06, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
मुंबई में बांद्रा-वर्ली सी लिंक हादसे का आरोपित गिरफ्तार, पांच लोगों की मौत का है मामला
Bandra Worli Sea Link Accident News मुंबई में बांद्रा-वर्ली सी लिंक पर हुए सड़क हादसे के आरोपित इरफान अब्दुल रहीम ...और पढ़ें

मुंबई, एजेंसी। Bandra Worli Sea Link Accident News: मुंबई में बांद्रा-वर्ली सी लिंक पर बुधवार तड़के हुए हादसे के आरोपी इरफान अब्दुल रहीम बेलकिया को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित परआईपीसी की धारा 304 (लापरवाही से मौत) के तहत तेज रफ्तार वाहन चलाने का आरेाप लगाया गया है।
गौरतलब है कि इस दर्दनाक हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई थी जबकि 13 लोग घायल हुए थे। इनमें से कुछ की हालत काफी नाजुक बतायी गई है।
जानें क्या है मामला
मुंबई में बांद्रा-वर्ली सी लिंक पर बुधवार तड़के तेज गति से आ रही है कार ने सड़क किनारे खड़े वाहनों में टक्कर मार दी थी। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई थी और 13 अन्य लोग बुरी तरह से घायल हो गए थे।
जिनमें से आठ का अभी भी अस्पताल में इलाज चल रहा है। इनमें भी कुछ की हालत काफी नाजुक बतायी जा रही है। ये हादसा तड़के 3 बजे के आसपास पोल नंबर 76 और 78 के करीब हुआ था। ये पश्चिमी उपनगरों को बांद्रा को दक्षिण मुंबई में वर्ली से जोड़ता है।
कुछ देर पहले यहीं हुआ था एक और हादसा
दरअसल जहां ये हादसा हुआ वहां कुछ देर पहले भी एक सड़क दुर्घटना हुई थी और घायलों को ले जाने के लिए एंबुलेंस भी खड़ी हुई थी। साथ ही कुछ वाहन भी सड़क किनारे खड़े हुए थे। इस तेज गति से आ रही कार ने एंबुलेंस और वहां खड़े वाहनों में टक्कर मार दी जिससे पांच लोगों की मौत हो गई।
इस हादसे में मरने वालों की पहचान मध्य प्रदेश के गजराज सिंह (26), भरतपुर के सत्येंद्र फौजदार (27), झांसी के राजेंद्र (40), चेतन कदम और एंबुलेंस चालक सोमनाथ साल्वे के तौर पर हुई है। बता दें कि सत्येंद्र , राजेंद्र, गजराज सी लिंक पर सिक्योरिटी गार्ड थे।
