विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Mumbai: संदीप देशपांडे अटैक केस में मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने दो लोगों को हिरासत में लिया

By AgencyEdited By: Nidhi Avinash
Published: Sat, 04 Mar 2023 09:06 AM (IST)Updated: Sat, 04 Mar 2023 09:49 AM (IST)

मनसे नेता संदीप देशपांडे पर हुए हमले के मामले में मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने भांडुप पश्चिम इलाके से ...और पढ़ें

Mumbai: संदीप देशपांडे अटैक केस में मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने दो लोगों को हिरासत में लिया
Mumbai: संदीप देशपांडे अटैक केस में मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने दो लोगों को हिरासत में लिया

मुंबई, एजेंसी। मनसे नेता संदीप देशपांडे पर हुए हमले के मामले में मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने भांडुप पश्चिम इलाके से दो लोगों को हिरासत में लिया है। आरोपियों को पकड़ने के लिए मुंबई पुलिस ने आठ टीमों का गठन किया है।

बता दें कि 3 मार्च को शिवाजी पार्क में कुछ अज्ञात हमलावरों ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया था। वह घायल हो गए थे, जिसके बाद उन्हें मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया। अभी उनका इलाज चल रहा है।

मॉर्निंग वॉक पर निकले थे मनसे नेता देशपांडे

संदीप देश पांडे पर उस दौरान हमला हुआ जब वह सुबह शिवाजी पार्क के इलाके में मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

मनसे पार्टी के अन्य नेता संतोष धूरी ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि देशपांडे 3 मार्च को छत्रपति शिवाजी महाराज पार्क में रोजाना की तरह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। इसी दौरान 4 अज्ञात हमालवरों ने उन पर रॉड और स्टंप से हमला कर दिया। हमलावरों ने अपने मुंह पर रुमाल बांधा हुआ था, ताकि किसी की पहचान उजागर न हो सके।

राजनीतिक रंजिश की जताई जा रही है आशंका

निडर राजनीतिक विचारों वाले संदीप देशपांडे हमेशा अपने बयानों के कारण विवाद में रहे हैं। ऐसे में यह आशंका जताई जा रही है कि उन पर हमला राजनीतिक रंजिश के कारण की गई हो। हालांकि यह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस इस की जांच कर रही है।

वहीं, पार्टी के कार्यकर्ताओं का कहना है कि उन पर यह हमला उनकी आवाज को चुप कराने के लिए किया गया है। जिससे वह अन्य पार्टियों के लिए आवाज न उठा सकें।

कौन हैं संदीप देश पांडे?

मनसे के नेता संदीप देश पांडे महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे के बेहद ही करीबी माने जाते हैं और उन्हें ठाकरे के भरोसेमंद चेहरे के तौर पर माना जाता है। साथ ही वह पार्टी के प्रवक्ता और महासचिव भी हैं। हालांकि इससे पहले वह शिवाजी पार्क इलाके में मनसे के पूर्व पार्षद रह चुके हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।