यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 01, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Pune Fire News: पुणे के एक रेस्तरां में लगी भीषण आग, तीन दमकल वाहन और पानी के टैंकर मौके पर
Pune Fire Newsपुणे के लुल्लानगर इलाके में एक इमारत की ऊपरी मंजिल में बने रेस्तरां में मंगलवार सुबह आग लग ...और पढ़ें

पुणे, एजेंसी। पुणे, एजेंसी। पुणे के लुल्लानगर इलाके (Lullanagar area, Pune ) में एक मंगलवार सुबह एक रेस्तरां में आग लग गई। रेस्तरां इमारत की सबसे ऊपरी मंजिल पर स्थित है। समाचार एजेंसी एएनआइ के मुताबिक आग की सूचना मिलते ही दमकल के तीन वाहन और तीन पानी के टैंकर मौके पर पहुंच चुके हैं।
दमकलकर्मी आग बुझाने में लगे हुए हैं। इस हादसे में जानमाल के नुकसान को लेकर अभी कोई सूचना नहीं मिल पायी है और आग लगने के कारणों के बारे में भी कुछ पता नहीं चल पाया है। इस मामले में अभी इतनी ही जानकारी मिल पायी है विवरण की प्रतीक्षा है।
#WATCH | Maharashtra: Fire breaks out in a restaurant situated on the top floor of a building in Lullanagar area of Pune city. Three fire tenders and three water tankers present at the spot. Details awaited. pic.twitter.com/Iznv9i5lla
— ANI (@ANI) November 1, 2022
धारावी के पास खड़ी बस में लगी आग
मध्य मुंबई के झुग्गी झोंपड़ी वाले इलाके धारावी में भी सोमवार (31 अक्टूबर ) को सड़क किनारे खड़ी एक पुलिस बस में आग लग गई थी। आग सायन-बांद्रा लिंक रोड पर खड़ी एक पुलिस बस के केबिन में लगी थी, जिसकी सूचना दमकल विभाग को दोपहर करीब 1.30 बजे मिली।
दमकल विभाग की और से आग पर काबू पाने के लिए एक दमकल वाहन भेजा गया और आग पर जल्द ही काबू पा लिया गया। हालांकि इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है क्योंकि बस खाली थी। आग लगने के कारण का भी अभी पता नहीं चल पाया है।
तीन मंजिला आवासीय भवन में लगी आग
मझगांव के गनपाउडर रोड के पास एक ग्राउंड प्लस तीन मंजिला आवासीय भवन में शुक्रवार (28 अक्टूबर ) दोपहर के समय लेवल-1 की आग लग गई थी। बीएमसी अधिकारियों ने बताया कि आग दोपहर 12 बजकर 11 मिनट पर लगी थी। इस घटना की सूचना मुंबई फायर ब्रिगेड कंट्रोल रूम ने दी थी। दोपहर 12 बजकर 48 मिनट पर आग पर काबू पा लिया गया। इस हादसे में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं थी।
यह भी पढ़ें-Chhath Puja 2022, Bhopal: भोपाल में छठ पूजा के दौरान हादसा, आतिशबाजी से लगी आग
