विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 01, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Chandra Grahan 2022 Timing: देव दीपावली पर 8 नवंबर को साल का दूसरा चंद्रग्रहण, जानिए समय और कहां आएगा नजर

By Jagran NewsEdited By: Babita Kashyap
Published: Tue, 01 Nov 2022 08:54 AM (IST)

Chandra Grahan 2022 Timing प्रथम चंद्र ग्रहण 15 मई को लग चुका है और अब साल का दूसरा और आखिरी ...और पढ़ें

Chandra Grahan 2022 Timing: इस साल का दूसरा चंद्रगहण 8 नवंबर को है इस दिन देव दीपावली का दिन है।
Chandra Grahan 2022 Timing: इस साल का दूसरा चंद्रगहण 8 नवंबर को है इस दिन देव दीपावली का दिन है।

भोपाल, जागरण आनलाइन डेस्‍क। Chandra Grahan 2022 Timing: इस साल का दूसरा चंद्रगहण 8 नवंबर को है इस दिन देव दीपावली का दिन है। सूर्य ग्रहण की तरह चंद्र ग्रहण को भी अशुभ माना गया है। इसे महज संयोग ही कहा जा सकता है कि 15 दिनों के अंतराल पर दो ग्रहण लग रहे हैं।

8 नवंबर को लगने चंद्र गहण इस साल का अंतिम ग्रहण होगा। ज्‍योतिषियों का कहना है कि सूर्य ग्रहण की तरह चंद्र ग्रहण का भी व्‍यापक असर होता है।

कैसे लगता है चंद्र ग्रहण

पूर्णिमा की रात को सूर्य, चंद्रमा व पृथ्वी परिक्रमा करते-करते एक सीध में आ जाते हैं, पृथ्वी के मध्य में होने की वजह से इसकी छाया चंद्रमा पर पड़ती है, जिसकी वजह से चंद्रग्रहण होता है। चंद्रमा पर पृथ्वी की छाया कभी-कभी आकर्षक लाल रंग की नजर आती है तो कभी यह चंद्रमा को पूरी तरह से कवर कर लेती है।

पहला चंद्र ग्रहण 15 मई को

ज्ञात हो कि साल का प्रथम चंद्र ग्रहण 15 मई को लग चुका है और अब साल का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण 8 नवंबर को लगने जा रहा है। यह भी संयोग ही है कि चंद्र ग्रहण देव दीपावली के दिन ही पड़ रहा है। बता दें कि कार्तिक मास की पूर्णिमा के दिन देव दीपावली मनायी जाती है, इस दिन मंदिरों में खास सजावट की जाती है।

8 नवंबर को चंद्र ग्रहण कितने बजे लगेगा

ये चंद्र ग्रहण भारत के ज्यादातर इलाकों में दिखाई नहीं देगा। इसकी वजह से चंद्र ग्रहण का सूतक काल भी प्रभावी नहीं होगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यह उपच्‍छाया ग्रहण है इसलिए इसका सूतक काल नहीं माना जाएगा। भारतीय समयानुसार चंद्र ग्रहण 8 नवंबर को शाम 5 बजकर 32 मिनट से शुरू होगा जो शाम को 6 बजकर 18 मिनट पर खत्म होगा।

इसे केवल भारत के पूर्वी भाग में देखा जा सकेगा। ये चंद्र ग्रहण कोलकाता, सिलीगुड़ी, पटना, रांची, गुवाहाटी में नजर आएगा। इसके अलावा, चंद्र ग्रहण मनीला, बीजिंग, सिडनी, काठमांडू, टोक्यो, सैन फ्रांसिस्को, वाशिंगटन डीसी, जकार्ता, मेलबर्न, न्यूयॉर्क शहर, लॉस एंजिल्स, शिकागो और मैक्सिको सिटी में नजर देगा।

यह भी पढ़ें-

Chandra Grahan 2022 Timing: देव दीपावली पर 8 नवंबर को साल का दूसरा चंद्रग्रहण, जानिए समय और किन शहरों में आएगा नजर